हसदेव में पेड़ों की कटाई से हो रही जीव जंतु की मौत : Cutting of Trees in Hasdeo

Uday Diwakar
2 Min Read

Cutting of Trees in Hasdeo: सरगुजा – अम्बिकापुर : हो सकता है आपको मेरी बातें बुरी लगे, कड़वी लगे लेकिन मेरे पास कोई चारा नहीं है l
मेरा सवाल उन सभी छ.ग के वासियों से है, क्या आपको पानी चाहिए? हवा चाहिए? कि बीमारियों की दुकान चाहिए?
ठण्ड में भी चिलचिलाती गर्मी, सूखापन की समस्या और आत्महत्या करता किसान चाहिए या नदियों, नहरों और अपने घर के नलों में जल चाहिए ?
जब हैदराबाद वाले अपना जंगल बचा सकते हैं तो आप क्यों नहीं?

image 297

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Cutting of Trees in Hasdeo

क्या दिन रात इन सरकार की तारीफ या आलोचना करके आपका जीवन कटेगा!!! जिसको देखो केवल घन्टा लेकर बीजेपी और कांग्रेस की वकालत करता घूम रहा है l जब हम हसदेव को बचाने के लिए आवाज उठाने सामने आने को कहते हैं आप सबको साँप सूँघ जाता है, लेकिन अभी कोई हिन्दू-मुस्लिम का टॉपिक निकल आए आप सब भीड़ बनाकर रैलियों में निकल जाते हैं l

image 298

कब जागेंगे आप लोग, कहीं कुछ नहीं बचा है l केवल बच्चे पैदा कर देने से नहीं होगा उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी हमें एक सुरक्षित देश भी चाहिए l बहुत खुश हैं लोग जब देश में आतंकवाद के खिलाफ युद्ध की आगाज हुई लेकिन जो अपने आसपास में ये अडानी और सरकार का जो आतंक फैला है उस पर आपके क्या विचार हैं?

क्या ये सरकार या कॉर्पोरेट आपको हवा, देंगे? पीने का पानी साफ़ और सिंचाई को पानी इफरात देंगे?
कल को आपके बच्चों को बीमारी से बचा पाएंगे?

ये लोग अपने बच्चों को विदेश भेज रहें हैं और आपके लिए केवल प्रदूषित वातावरण छोड़ कल को ये भी अपने हाथ खड़े कर देंगे l
अभी भी वक़्त है अपनी निजी जिंदगी से बाहर आ कर हसदेव के लिए सामने आइए l

यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं एवं 12वीं परीक्षा अप्रैल 2025 का परिणाम घोषित

Share This Article
Leave a Comment