बलरामपुर जिला के क्रशर प्लांट के पास खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम को हाइवा वाहन ने रौंदा, बालक की मौत : Crushed by Hiva Vehicle

Uday Diwakar
2 Min Read

Crushed by Hiva Vehicle :बलरामपुर जिले में स्थित राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाऊ नामक गांव में गिट्टी का या बड़े-बड़े पत्थरों का क्रेशर मशीन लगाया गया है। ग्राम लाऊ स्थित क्रशर प्लांट के पास डेढ़ वर्षीय मासूम बालक खेल रहा था। इसी दौरान गिट्टी परिवहन में लगे हाइवा का चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन बैक करने लगा। इससे बच्चा कुचल गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

image 279

Crushed by Hiva Vehicle

पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। इधर बालक की मौत उसकी मां सदमे में है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम लाऊ निवासी जीवत गोड़ का डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रिंस 18 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे हुकुम सिंह के क्रशर के पास खेल रहा था।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 280

वाहन की जानकारी

इसी दौरान गिट्टी परिवहन कार्य के उपयोग में लगे हाइवा क्रमांक सीजी 15 एसी-2895 का चालक वाहन को बैक करने लगा और बच्चे के जांघ पर हाइवा का पहिया चढ़ गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद उसके माता-पिता व अन्य लोग पहुंचे। घायल बच्चे को बरियों स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया।

डॉक्टर ने घोषित किया मृत

रेफर किए जाने के बाद परिजन बालक को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।

Also Read- मालामाल हुई टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद , BCCI ने की करोड़ों रूपए नकद पुरस्कार की घोषणा

Share This Article
Leave a Comment