किसानों की समस्याओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन: सुखरी सहकारी समिति का घेराव, असिंचित घोषित करने के फैसले पर नाराजगी : Congress’s Protest on Farmers Problems

Uday Diwakar
2 Min Read

Congress’s Protest on Farmers Problems: अंबिकापुर: सरगुजा जिले के सुखरी सहकारी समिति के किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में कई ग्रामीणों ने समिति कार्यालय के बाहर धरना दिया और अपनी नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि घुनघुट्टा परियोजना से सिंचाई मिलने वाले गांवों को इस बार प्रशासन ने अचानक “असिंचित” घोषित कर दिया। इससे उनकी कर्ज लेने की सीमा कम हो गई है और वे फसल बीमा व अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित हो सकते हैं।

image 319

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Congress’s Protest on Farmers Problems

इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश मलिक, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनय शर्मा और नुरुल आमीन सिद्दिकी ने किया। किसानों ने बताया कि अब उन्हें जरूरी उर्वरक एनपीके 12:32:16 की जगह कम असर वाला और महंगा 20:20:0 खाद दिया जा रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।

image 320

समिति के प्रबंधक ने बताया कि क्षेत्र को असिंचित घोषित करने का फैसला जिला प्रशासन के आदेश पर लिया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर किसानों की समस्या का जल्दी समाधान नहीं हुआ तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे।

image 321

इस प्रदर्शन में कई किसान और ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारे लगाए और प्रशासन से जल्द मदद की मांग की।

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद विमान हादसा: घायलों की पहचान जारी, डीएनए जांच के लिए परिजनों से नमूने देने की अपील, हेल्पलाइन नंबर जारी

Share This Article
Leave a Comment