Congress holds press conference regarding difficulties faced during paddy procurement registration in Ambikapur: सरगुजा : सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज अंबिकापुर के राजीव भवन में धान खरीदी पंजीकरण में किसानों को हो रही परेशानी,समितियों में खाद की अनुपलब्धता एवं किसानों हो रहीं समस्याओं को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

Congress holds press conference regarding difficulties faced during paddy procurement registration in Ambikapur
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार एग्री स्टेट पंजीयन की शिथिलता,खाद की अनुपलब्धता और फसल बीमा में की जा रहीं मनमानी को लेकर अपना ध्यान इस ओर आकर्षित नहीं कर रहीं है जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए उन्होंने सरगुजा कलेक्टर के माध्यम से सीएम विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपकर 05 बिंदुओं में सरकार को किसानों के हित में जल्द ही फैसला लिए जाने की मांग की है ताकि किसानों को धान खरीदी के दौरान अव्यवस्थाओं का सामना करना न पड़ें।
राकेश कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा:
“किसान साथियों को धान खरीदी पंजीकरण में बहुत दिक्कत आ रही है, समितियों में खाद नहीं मिल पा रहा है, फसल बीमा में भी मनमानी हो रही है। सरकार को किसानों की समस्याओं पर तत्काल फैसला लेना चाहिए ताकि उन्हें कोई दिक्कत ना हो। हमने ज्ञापन सौंपकर इन सभी मांगों को प्रमुखता से उठाया है।”
यह भी पढ़ें:- अंबिकापुर: वन अधिकार पट्टा की मांग








