Congress-backed Ramsai Minj won the Ambikapur Block Sarpanch Sangh election with a landslide victory: सरगुजा: अंबिकापुर ब्लॉक सरपंच संघ के चुनाव में कांग्रेस समर्थित रामसाय मिंज, ग्राम सरई टिकरा के सरपंच ने भारी बहुमत से एकतरफा जीत हासिल की है। यह चुनाव जनपद पंचायत अंबिकापुर परिसर में गुरुवार को संपन्न हुआ।

Congress-backed Ramsai Minj won the Ambikapur Block Sarpanch Sangh election with a landslide victory
अम्बिकापुर ब्लॉक की 101 ग्राम पंचायतों में से 99 सरपंचों ने मतदान में हिस्सा लिया, जबकि दो सरपंच व्यक्तिगत कारणों से अनुपस्थित रहे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस समर्थित रामसाय मिंज और उनके प्रतिद्वंदी सोनू तिग्गा के बीच था। रामसाय मिंज को 76 मत और सोनू तिग्गा को मात्र 23 मत मिले।
अंबिकापुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस की मजबूत पकड़ पहले से ही बनी हुई है, और इस चुनाव जीत ने इसे और मजबूत किया है। वहीं, अन्य जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा समर्थक सदस्यों की उपस्थिति के बावजूद, इस चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत ने स्थानीय राजनीति में उसकी अहमियत को स्पष्ट कर दिया है।
इस चुनाव परिणाम को कांग्रेस के लिए स्थानीय स्तर पर शक्ति प्रदर्शन और संगठन की एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें-गणवेश वितरण में लापरवाही पर सरगुजा के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा निलंबित – छात्रों की संख्या प्रस्तुत करने में गंभीर त्रुटि, शासन को वित्तीय नुकसान








