अनावेदिका द्वारा गलत तरीके से कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास योजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के साथ मिलकर ऑगनबाड़ी सहायिका पद में छेड़-छाड़ के सम्बंध में शिकायत आवेदन : complaint application

Uday Diwakar
2 Min Read

complaint application: सरगुजा : आवेदिकाः- फुलकेन पति-स्व0 दिलनगन राम उम्र लगभग 35 वर्ष जाति-रजवार निवासी ग्राम-आमादरहा थाना व तहसील-दरिमा जिला-सरगुजा (छ0ग0)।

अनावेदिकाः- आँचल राजवाड़े आ० विनोद राजवाड़े उम्र लगभग-23 वर्ष जाति-रजवार निवासी ग्राम-आमादरहा थाना व तहसील-दरिमा जिला-सरगुजा (छ0ग0)।

image 100
image 98
image 99

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

complaint application आवेदिका की ओर से निम्न निवेदन प्रस्तुत हैः-

  1. यह कि आवेदिका ग्राम-आमादरहा थाना व तहसील-दरिमा जिला-सरगुजा छ0ग0 की मूल निवासी है तथा कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास योजना दरिमा अम्बिकापुर-2 जिला-सरगुजा छ0ग0 के द्वारा सन् 2025-26 में ऑगनबाड़ी सहायिका पद निकाला था जिसमें यह शर्त था कि जो महिला विधवा हो उसको प्राथमिकता दिया जाये तथा मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाये। आवेदिका विधवा महिला है और कक्षा 8वीं तक पढ़ाई की है।
  2. यह कि अनावेदिका द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी दरिमा से मिलकर मेरिट लिस्ट के आधार पर जो चयन किया जाना था उसको गलत तरिके से चयन किया गया है। आवेदिका का मेरिट लिस्ट के आधार पर दूसरे स्थान/लिस्ट पर था। जिसके आधार पर चयन होना था परन्तु बाल विकास योजना द्वारा अनावेदिका को प्राथमिकता दिया गया है। जो गलत है।
  3. यह कि आवेदिका से दुधमेत कुजूर ग्राम-सरौली जिला-सरगुजा में सहायिका पद पर पदस्थ है जिसके द्वारा आवेदिका से यह कही कि तुम 1,00,000/- रूपये दोगी तो मैं तुम्हारा नौकरी लगवा दूंगी बाल विकास योजना वाली मैडम मांग रही है नही दोगी तो तुम्हारा नौकरी नही लगेगी।
  4. यह कि गलत तरिके से किये गये सहायिका पद पर निष्पक्ष जांच किया जाना न्यायहित में आवश्यक है।

image 101
image 102
image 103
image 104
image 105
image 106

अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि उक्त आवेदन पर सहानुभूतीपूर्वक विचार करते हुये सहायिका पद पर चयनित सूची पर निष्पक्ष रूप से जांच करने की कृपा करें।

यह भी पढ़ें:- सुबह उठते ही आंखों के सामने धुंधलापन महसूस होना, इसे न करें नजरअंदाज

Share This Article
Leave a Comment