छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 4 अप्रैल को कुदरगढ़ महोत्सव के समापन में पहुंचेंगे : Closing Ceremony of Kudargarh Festival

Uday Diwakar
1 Min Read

Closing Ceremony of Kudargarh Festival: सूरजपुर: मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ के पहले अध्यक्ष और पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, बैकुंठपुर विधायक तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कुदरगढ़ धाम में 2 से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव के लिए आमंत्रित किया।

image 1

Closing Ceremony of Kudargarh Festival

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुदरगढ़ धाम में प्रस्तावित रोपवे निर्माण कार्य के भूमि पूजन और संबंधित एजेंसी के साथ एमओयू पर चर्चा की। उन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए 4 अप्रैल को दोपहर 1 बजे कुदरगढ़ पहुंचने का आश्वासन दिया। यह अवसर न केवल कुदरगढ़ महोत्सव का हिस्सा होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी साबित होगा।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

यह भी पढ़ें:- बलरामपुर जिले में हाथी का हमला ,दंपति गंभीर, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में किया गया भर्ती

Share This Article
Leave a Comment