मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किये मुलाकात, कई विकास समेत नक्सल मामलों पर हुई चर्चा : Chief Minister Vishnu Dev Sai met Prime Minister Narendra Modi

Uday Diwakar
2 Min Read

Chief Minister Vishnu Dev Sai met Prime Minister Narendra Modi : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से दिल्ली में मुलाकात किये। इस दौरान उन्होंने बस्तर विकास के मास्टर प्लान प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया इस बैठक में मुख्यमंत्री साय ने बस्तर विकास का मास्टर प्लान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत किया ।

image 242

Chief Minister Vishnu Dev Sai met Prime Minister Narendra Modi

CM साय ने प्रधानमंत्री को सौंपा बस्तर के विकास का रोडमैप

CM साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है सुरक्षा बलों की संगठित रणनीति एवं जनभागीदारी के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में तेजी से बदलाव आ रहा है उन्होंने बताया कि पुलिस और केंद्रीय बलों के संयुक्त प्रयासों से कई नक्सल गढ़ों में विकास की किरण पहुंची है, जिससे जनता का विश्वास सरकार की योजनाओं में और मजबूत हुआ है सरकार का अब पूरा ध्यान बस्तर को नए औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर है, जिससे युवाओं को रोजगार और आदिवासी समुदायों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 244

नई औद्योगिक नीति से बढ़े निवेश पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेशकों की बढ़ती रुचि पर भी विस्तृत चर्चा की मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेश को आसान बनाने के लिए सरकार ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस, टैक्स छूट और अनुकूल नीतियों को लागू किया है, जिससे बड़ी कंपनियां छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आकर्षित हो रही हैं ।

Also Read- बतौली जनपद पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का सम्मेलन समारोह संपन्न

Share This Article
Leave a Comment