छत्तीसगढ़ सरकार की एक और गारंटी पूरी, आज से शुरू होने जा रही है मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना , जानें इसके बारे में : Chief Minister Tirtha Darshan Yojana

Uday Diwakar
2 Min Read

Chief Minister Tirtha Darshan Yojana: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का शुभारंभ कल से होने जा रहा है। इस योजना के तहत बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। कल पहली ट्रेन तीर्थयात्रियों को लेकर रवाना होगी, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 10:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा में बुजुर्ग श्रद्धालु रामेश्वरम और मदुरई के तीर्थ स्थलों का दर्शन करेंगे। 

image 440

Chief Minister Tirtha Darshan Yojana

इस योजना की शुरुआत भाजपा की रमन सिंह सरकार के दौरान हुई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इसे बंद कर दिया गया था। अब भाजपा की विष्णु देव साय सरकार इस योजना को फिर से शुरू कर रही है, जिससे प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा का लाभ मिल सकेगा।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

बता दें कि, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवन काल में एक बार प्रदेश के बाहर के निर्धारित तीर्थ-स्थानों में से किसी एक स्थान की यात्रा के लिए राज्य सरकार सहायता देती है। तीर्थ दर्शन योजना में राज्य शासन ने वर्तमान में श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री जगन्नाथपुरी, श्री द्वारकापुरी, हरिद्वार, अमरनाथ, वैष्णोदेवी, शिरडी, तिरूपति, अजमेर शरीफ, काशी, गया, अमृतसर, रामेश्वरम, सम्मेद शिखर, श्रवण बेलगोला और बेलांगणी चर्च, नागापट्टनम तीर्थ को शामिल किया है।

यह भी पढ़ें: प्रधानपाठक का घिनौना सच आया सामने, छात्राओं से बैड टच के आरोप में निलंबित, FIR दर्ज

Share This Article
Leave a Comment