छत्तीसगढ़ प्रदेश में होगा 3 लाख करोड़ का निवेश, ‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ कंपनी में , युवाओं को मिलेगा रोजगार : Chhattisgarh Energy Investors Summit

Uday Diwakar
4 Min Read

Chhattisgarh Energy Investors Summit :छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में कंपनियों के द्वारा 300000 करोड रुपए से ज्यादा का निवेश किया जाना है जिससे युवाओं को भरपूर रोजगार मिलेगा और छत्तीसगढ़ अब ऊर्जा क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है आज रायपुर में हुए छत्तीसगढ़ एनर्जी इन्वेस्टर समिट में कंपनियों के द्वारा निवेश किए जाएंगे। इस निवेश से राज्य में परमाणु, थर्मल, सौर और पंप्ड स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में बिजली उत्पादन के नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे। इस इन्वेस्टमेंट में अदानी, जिंदल जैसे बड़ी-बड़ी कंपनी निवेश करेगी और यह निवेश छत्तीसगढ़ को ऊंचाइयों तक ले जाएगा और इसका लाभ किसानों को ज्यादातर मिलेगा।

image 141

Chhattisgarh Energy Investors Summit 3 लाख करोड़ का निवेश, चार तरह का बनेगा पावर प्लांट

छत्तीसगढ़ पहले से ही 30,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है, जो देश के औसत से ज्यादा है अब हर व्यक्ति को 2048 किलोवाट-घंटे बिजली मिल रही है, जिससे राज्य की ऊर्जा जरूरतें पूरी हो रही हैं परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एनटीपीसी ने 80,000 करोड़ रुपये की लागत से 4200 मेगावाट क्षमता का न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट लगाने की योजना बनाई है इससे छत्तीसगढ़ में परमाणु ऊर्जा से बिजली उत्पादन की शुरुआत होगी।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 142

थर्मल पावर क्षेत्र में भी बड़े निवेश की घोषणा हुई है अदानी पावर 66,720 करोड़ रुपये खर्च कर कोरबा, रायगढ़ और रायपुर में 1600-1600 मेगावाट के तीन थर्मल पावर प्लांट लगाएगा जिंदल पावर रायगढ़ में 1600 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए 12,800 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जबकि सरदा एनर्जी रायगढ़ में 660 मेगावाट क्षमता के प्लांट के लिए 5,300 करोड़ रुपये लगाएगी। इसके अलावा, सरकारी कंपनियां एनटीपीसी और सीएसपीजीसीएल 41,120 करोड़ रुपये की लागत से 4500 मेगावाट बिजली उत्पादन करेंगी।

image 139

Chhattisgarh Energy Investors Summit

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ में ऊर्जा के क्षेत्र में यह निवेश राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हरित भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा ।

image 140

प्रमुख निवेश और योजनाएं

  1. परमाणु ऊर्जा: साफ और कुशल ऊर्जा उत्पादन के लिए ₹80,000 करोड़ का निवेश।
  2. ताप विद्युत: राज्य की ताप विद्युत क्षमता को मजबूत करने के लिए ₹1,07,840 करोड़।
  3. सौर ऊर्जा: सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार के लिए ₹10,000 करोड़।
  4. पीएम कुसुम योजना: किसानों के बीच सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ₹4,100 करोड़।
  5. पंप्ड स्टोरेज परियोजनाएं (PSP): ग्रिड स्थिरता के लिए ऊर्जा भंडारण में ₹57,046 करोड़।
  6. क्रेडा सौर पहल: सौर ऊर्जा विस्तार के लिए ₹3,200 करोड़।
  7. पीएम सूर्य योजना: राष्ट्रीय सौर छत परियोजना के तहत ₹6,000 करोड़।
  8. सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा: सरकारी इमारतों में सौर ऊर्जा अपनाने के लिए ₹2,500 करोड़।
  9. बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS): ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए ₹2,600 करोड़।
  10. पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क: बिजली पारेषण नेटवर्क को उन्नत करने के लिए ₹17,000 करोड़।
  11. RDSS (वितरण क्षेत्र योजना): वितरण बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए ₹10,800 करोड़।

Also Read- सीएम साय ने की घोषणा , फिल्म ‘छावा’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का आदेश जारी

Share This Article
Leave a Comment