Chhattisgarh Cricket Premier League 2025:– अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए शानदार खबर है। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) के निर्देशन में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2025 का आयोजन 6 जून से 15 जून तक रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है। इस भव्य टूर्नामेंट में प्रदेश की 6 प्रमुख टीमें—रायपुर राइनोज, बिलासपुर बुल्स, बस्तर बायसंस, रायगढ़ लायंस, राजनांदगांव पैंथर्स और सरगुजा टाइगर्स—ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगी।

Chhattisgarh Cricket Premier League 2025
आयोजन तिथि: 6 जून से 15 जून 2025, स्थान: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर , इस बार सरगुजा टाइगर्स की टीम भी प्रतियोगिता में जोर आजमाएगी, जिसकी कप्तानी अशुतोष सिंह के हाथों में होगी। अन्य टीमों के कप्तान हैं—रायपुर राइनोज (अमनदीप खरे), बिलासपुर बुल्स (शशांक सिंह), बस्तर बायसंस (सौरभ मजूमदार), रायगढ़ लायंस (ऋषभ तिवारी), राजनांदगांव पैंथर्स (अजय मंडल)।

सरगुजा टाइगर्स की टीम
A Singh, J Sidar, P Jachak, V Yadav, U Yadav, S Sharda, S Hurkat, A Pandey, S Singh, R Taank, D Nayak, V Bareth, S Chadda, R Yadav, D Tamrakar, K Chopra, H Yadav, A Rao, G Singh
हर टीम को 3 रिव्यू की सुविधा मिलेगी, जिससे वे अंपायर के फैसले को चुनौती दे सकेंगे। इस बार 10 अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटरों की सूची बनाई गई है, जिनमें से 3-4 को चयनित किया जाएगा। BCCI के अनुभवी अंपायर भी शामिल होंगे। स्टेडियम में दर्शकों के लिए एंट्री नि:शुल्क रहेगी। पहले 500 दर्शकों को VIP टिकट और भोजन मुफ्त मिलेगा। सभी मैच Sony Sports TEN Network और YouTube पर सीधा प्रसारित होंगे।
प्रमुख मैचों का कार्यक्रम
मैच | तिथि | समय | टीम 1 | टीम 2 |
---|---|---|---|---|
1 | 6 जून | रात 9:00 | रायपुर राइनोज | बिलासपुर बुल्स |
3 | 7 जून | रात 7:30 | बस्तर बायसंस | सरगुजा टाइगर्स |
5 | 8 जून | रात 7:30 | सरगुजा टाइगर्स | रायपुर राइनोज |
10 | 11 जून | दोपहर 3:30 | बिलासपुर बुल्स | सरगुजा टाइगर्स |
15 | 13 जून | रात 7:30 | सरगुजा टाइगर्स | रायगढ़ लायंस |
फाइनल | 15 जून | रात 7:30 | सेमीफाइनल विजेता | सेमीफाइनल विजेता |

CCPL छत्तीसगढ़ के युवा क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है। पिछले सीजन में राज्य के 7 खिलाड़ियों को IPL नीलामी में जगह मिली थी। इस बार भी नए खिलाड़ियों को पहचान मिलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 रोमांच, तकनीकी नवाचार और उभरती प्रतिभाओं का संगम है। सरगुजा टाइगर्स सहित सभी 6 टीमें खिताब के लिए जोर लगाएंगी और दर्शकों को मुफ्त एंट्री, लाइव प्रसारण और अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिलेगा।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के बैगा आदिवासियों की हालात पर प्रीति मांझी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, भाजपा सरकार पर साधा निशाना