मानसून सत्र के आखिरी दिन बड़ा सियासी घटनाक्रम: भूपेश बघेल के घर छापेमारी, चैतन्य बघेल हिरासत में : Chaitanya Baghel Detained

Uday Diwakar
2 Min Read

Chaitanya Baghel Detained: दुर्ग -भिलाई: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा। इस कार्रवाई का संबंध शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से जुड़ा है। ईडी की टीम ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को भी हिरासत में लिया है।

image 84

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Chaitanya Baghel Detained

सुबह करीब 6 बजे ईडी की टीम भूपेश बघेल के घर पहुंची और तलाशी शुरू की। इसी दौरान चैतन्य बघेल को हिरासत में ले लिया गया। यह छापेमारी शराब से जुड़े मामले की जांच में मिले नए सबूतों के आधार पर की गई है। इससे पहले भी मार्च में इस केस से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी हो चुकी है।

छापेमारी की खबर लगते ही कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भूपेश बघेल के आवास के बाहर जमा हो गए। वहीं, पुलिस ने सुरक्षा पुख्ता कर दी है। भूपेश बघेल ने इस छापेमारी को राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार का विपक्ष को दबाने का तरीका है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उनके राजनैतिक विरोधी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भूपेश बघेल के निवास पर ED का छापा: सुबह 6:30 बजे छापा मारा, छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल

Share This Article
Leave a Comment