सरगुजा संभाग में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, छत्तीसगढ़ द्वारा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु अनुरोध : Central Agricultural University in Surguja Division

Uday Diwakar
3 Min Read

Central Agricultural University in Surguja Division: सरगुजा : सरगुजा संभाग में अंबिकापुर में 13/05/ 2025 को केंद्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी का एकदिवसीय दौरा है और यहां पर सरगुजा संभाग में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI सरगुजा) के द्वारा मांग आवेदन लिखकर किया जा रहा है जो इस प्रकार है- सरगुजा संभाग (छत्तीसगढ़) में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु अनुरोध।

image 53

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Central Agricultural University in Surguja Division

छत्तीसगढ़ राज्य का सरगुजा संभाग एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहाँ की 70% से अधिक जनसंख्या कृषि एवं वनोपज पर निर्भर है। यह क्षेत्र न केवल जैविक विविधता और प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, बल्कि पारंपरिक कृषि ज्ञान और सांस्कृतिक धरोहर का भी केंद्र है। वर्तमान में इस क्षेत्र के युवाओं को उच्च कृषि शिक्षा एवं शोध कार्य के लिए रायपुर या अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता है, जो आर्थिक और भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण है। साथ ही, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और अनुसंधान तक पहुंच सीमित हैं।

image 54

हमारी प्रमुख मांग

हमारी प्रमुख मांग है कि सरगुजा संभाग में एक केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए, निम्नलिखित लाभ सुनिश्चित किए जा सकें:

  1. आदिवासी युवाओं को स्थानीय स्तर पर उच्च कृषि शिक्षा के अवसर मिलेंगे।
  2. पारंपरिक कृषि ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का समन्वय होगा।
  3. किसानों को जलवायु आधारित खेती, जैविक कृषि, वनोपज के संवर्धन व प्रसंस्करण का प्रशिक्षण मिलेगा।
  4. स्थानीय फसलों और प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा।
  5. रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और पलायन रुकेगा।
  6. सरगुजा को कृषि नवाचार का मॉडल क्षेत्र बनाया जा सकेगा।

image 55

सरगुजा की भौगोलिक स्थिति, आदिवासी संस्कृति, भूमि की विविधता और कृषि संभावनाओं को देखते हुए यह विश्वविद्यालय न केवल इस क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि हमारी इस अत्यंत महत्वपूर्ण मांग पर शीघ्र विचार करते हुए सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

यह भी पढ़ें- विवाद: सरगुजा में शिक्षकों को CM और केंद्रीय मंत्री की सभा में भीड़ जुटाने का आदेश, DEO के नाम से मैसेज वायरल

Share This Article
Leave a Comment