Cattle Dies Negligence of a Drunk Doctor: बलरामपुर: राजपुर थाना के महुआपारा गांव में बुधवार शाम करीब 4 बजे एक हादसा हुआ। यहां राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाले डॉक्टर प्रशांत कुमार पंखा अपनी एक्सयूवी गाड़ी चला रहे थे। चश्मदीद लोगों के मुताबिक, डॉक्टर शराब पिए हुए थे और गाड़ी तेज चला रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी एक मवेशी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा।

Cattle Dies Negligence of a Drunk Doctor
हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। खबर मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह वहां पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और शराब पीकर गाड़ी चलाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- पारिवारिक विवाद में बेटे और दामाद ने मिलकर पिता की पीट-पीटकर हत्या की, गांव में सनसनी








