शहर मे सिलसिलेवार हुई 08 चोरी के मामलो का हुआ खुलासा, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार 09 लाख का मशरुका जप्त : Cases of Theft in the City in Ambikapur

Uday Diwakar
12 Min Read

Cases of Theft in the City in Ambikapur : अम्बिकापुर : थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा कुल 08 मामले मे 02 मुख्य आरोपी सहित 01 खरीददार आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही।
:- शातिर आरोपी द्वारा 05 दोपहिया वाहन चोरी की घटना सहित 03 सुने मकानों से चोरी की घटना किया गया था कारित।
:- आरोपी के कब्जे से 05 दोपहिया वाहन, घटना मे प्रयुक्त वाहन समेत अन्य सुने मकानों से चोरी किया गया सामान, 01 जोड़ी सोने का लॉकेट, कुल कीमती लगभग 09 लाख रुपये किया गया बरामद।
:-मुख्य आरोपी राहुल उर्फ़ सुमित थाना गांधीनगर का गुंडा बदमाश है, आरोपी के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
:- आरोपी राहुल उर्फ़ सुमित पूर्व मे भी चोरी के मामलो मे जेल जा चुका है, आरोपी आदतन अपराधी किस्म का युवक है।

Cases of Theft in the City in Ambikapur

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया मोनिका साहू साकिन गंगौटी बासपारा थाना बसदेई सूरजपुर हाल मुकाम जायका रेस्टोरेंट के सामने थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 29/07/25 कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया जिला अस्पताल में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का काम करती है, और अपना घरेलु एवं जरुरत का सामान जायका रेस्टोरेंट के सामने गली मे अपने परिचित के किराये के रूम मे रखी थी, कि दिनांक 25/07/25 को सुबह मकान मालिक का फोन आया जो बताये कि प्रार्थिया के रूम का दरवाजा खुला है सामान अस्त व्यस्त पड़ा है ।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

सूचना पाकर प्रार्थिया किराया के रूम में आकर देखी तो रूम अंदर सब सामान बिखरा पड़ा था और रूम में रखा डेल कंपनी का लेपटाप, चार्जर, पंखा, एक जोडी पायल, दो नग सोने का लाकेट, अंकसूची तथा पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व एटीएम व चेकबुक तथा जिला अस्पताल का अनुभव प्रमाण पत्र सहित काला रंग का बैग व बैग में रखा कुछ कपडा नहीं था आस पास पत्ता तलास किये पता नहीं हाला कई अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनाक 24/07/25 से दिनांक 25/07/25 के मध्य रूम का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गया है, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 432/25 धारा 331(4),305 (ए) बी. एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले कों संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.)द्वारा थाना गांधीनगर पुलिस टीम कों मामले के आरोपियों का शीघ्र पता तलाश कर गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम कों सूचना प्राप्त हुई कि गांधीनगर निवासी राहुल उर्फ़ सुमित लकड़ा एवं अमृत नागवंशी घूम घूम कर सिलसिलेवार चोरी की घटना कारित कर रहे है, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के संदेही राहुल उर्फ़ सुमित लकड़ा एवं अमृत नागवंशी कों पकड़कर पूछताछ किया गया ।

जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) राहुल उर्फ़ सुमित लकड़ा आत्मज पुनीत लकड़ा उम्र 24 वर्ष साकिन गांधीनगर शिवमंदिर के पास थाना गांधीनगर (02) अमृत नागवंशी आत्मज सोनसाय नागवंशी उम्र 27 बर्ष सस्किन आस्ता बाजारपारा जिला जशपुर का होना बताया, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बताये कि आरोपीगण मजदूरी काम करते है और नशा करने का आदि होने से अपने जरूरत पुरा करने के लिये चोरी की घटनाये कारित करते रहते है।

कि दिनांक 24/07/25 को रात में दोनों आरोपीगण चोरी करने की नियत से सुने घर का पता करते हुये घुम रहे थे, कि रात करीब 12.00 बजे जायका रेस्टोरेंट के सामने गली में एक सुने मकान मे ताला लगा हुआ एवं आस पास सुनसान दिखाई देने पर आरोपियों द्वारा रूम का ताला तोड़कर रूम से एक डेल कंपनी का लैपटाप, उसका चार्जर, टेबल पंखा, चांदी का पायल एक जोडी, एक सोने का लाकेट, तथा काला रंग बैग में रखा कुछ कागज जिसमे अंकसूची बैंक का पासबुक व एटीएम।

तथा चेक बुक आदि था एवं 03 बैग जिसमें कपडा आदि रखा हुआ था जिसे लेकर आरोपीगण पूर्व में चोरी किये स्कूटी से भाग गये और चोरी किये गए सामान को आरोपी राहुल उर्फ़ सुमित अपने घर में रखना बताया है, तथा कुछ सामान को बेचने के लिये आरोपीगण ग्राहक तलाश कर रहे थे, जो पकडे जाने के भय से टेबल पंखा, व कुछ दस्तावेज को रात के समय ने घुमते फिरते फेक देना बताया गया है, आरोपी के निशान देही पर मामले मे चोरी किया गया सामान आरोपी राहुल उर्फ़ सुमित के घर से बरामद किया गया है।

इसके पूर्व आरोपी राहुल उर्फ़ सुमित लकड़ा एवं अमृत नागवंशी दोनो तुर्रापानी सिंह कालानी में दिनांक 26/07/25 के रात मे गए एवं सुनसान घर पाकर घर का ताला राड से तोड़कर आरोपीगण घर अदर घुसे तथा घर से एक टीव्ही, होम थियेटर, गैस सिलेण्डर, स्मार्ट वाच, लैपटाप व 02 नग सोने का लॉकेट चोरी किये है उस घर से पैसा नहीं मिला सभी चोरी किये गए सामान को आरोपी राहुल उर्फ़ सुमित लकड़ा अपने घर में ही छिपाकर रखना स्वीकार किया है

ग्राहक नहीं मिलने से नहीं बेच पाया है, तथा दिनांक 19/07/25 के रात करीब 2:00 बजे आरोपी राहुल उर्फ़ सुमित अकेले ही राहुल कालोनी सुभाषनगर से एक लाल रंग का एक्टीवा स्कुटरी को चोरी किया है, उस स्कुटी वाहन को भी आरोपी अपने घर में छुपाकर रखा है, तथा दिनाक 25/07/25 के रात करीब 1.00 बजे आरोपी राहुल उर्फ़ सुमित अकेले सुभाषनगर संजय कालोनी में बने किराया मकान के सामने बाहर में खड़ी एक काला रंग का बजाज पल्सर एनएस 200 कमांक सीजी 14 एमएन/7375 को भी अकेले चोरी कर अपने घर में ही छुपाकर रखना बताया है।

image 306

तथा दिनांक 29/06/25 को रात करीब 12:30 बजे आरोपी राहुल उर्फ़ सुमित एवं अमृत नागवंशी दोनों मिलकर गांधीनगर होली क्रॉस गेट के पीछे एक किराया का कमरा का ताला तोड़कर रूम अदर घुस कर पेटी के अंदर रखे पर्स मे रखा हुआ 500 -500 रुपये का नोट जो करीब 15000 रु० था उसे तथा एक प्लास्टिक फाईल मे रखा कुछ कक्षाओं का अकसूची आधार कार्ड, पेन कार्ड रखा था उसे चोरी किये तथा पैसा का बटवारा कर दोनों आरोपीगण अपने अपने हिस्से का पैसा को उधारी चुकाने व घुमने फिरने खाने पीने में खर्च कर दिया हूं तथा फाईल में रखा दस्तावेज को सुभाषनगर में ही कचरा ढेर मे फेक दिये थे।

तथा दिनांक 11/07/25 को भोर करीब 3:00 बजे आरोपी राहुल उर्फ़ सुमित एवं अमृत नागवंशी दोनों मिलकर संजय कालोनी चांदनी ब्यूटी पार्लर गली तरफ से एक रूम के बाहर खड़ी काला सिल्वर रंग का एंट्रोक 125 सीसी स्कुटी को चोरी किये वह स्कुटी को मामले मे शामिल आरोपी अमृत नागवंशी अपने पास रखा है स्कूटी कों पुलिस टीम द्वारा खुले हुए हालत मे बरामद किया गया है, तथा दिनाक 22/07/25 को रात करीब 1.30 बजे आरोपी और राहुल उर्फ़ सुमित एवं अमृत नागवंशी दोनों मिलकर दिशा कालोनी सुभाषनगर से एक पल्सर मोटरस्सीकल एन०एस० 160 नीला रंग का चोरी किये तथा चोरी के बाद उस मोटर सायकल से कैलाश गुफा घुमने गये थे और घुमने फिरने के बाद वापस जहां से चोरी किये थे ।

वहां पर छोड दिये तथा दिनांक 14/07/25 को रात करीब 1.00 बजे आरोपी राहुल उर्फ़ सुमित एवं अमृत नागवंशी दोनों मिलकर राजेन्द्र नगर लकड़ा पारा से एक पल्सर मोटर सायकल एनएस 125 सफेद रंग को चोरी किये है तथा मोटर सायकल से घुमने फिरने के बाद मोटर सायकल में खराबी आने तथा चलने में परेशानी होने से मोटर सायकल को गांधीनगर तालाब पार्क के पास लाक लगाकर छोड़े है, राहुल उर्फ़ सुमित एवं अमृत नागवंशी सभी चोरी के सामान को बेचने के फिराक में थे तथा लगातार ग्राहको का तलाश कर रहे थे, ग्राहक नहीं मिलने से चोरी का सामान में राहुल उर्फ सुमित एक डेली कंपनी का लैपटॉप, चार्जर, अंकसूची, अनुभव प्रमाण पत्र, पासबुक, चेक बुक, बैग, साड़ी एवं दो नग सोने का लॉकेट, दो पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी/16/सीएस/7702, सीजी/14/एमएम/7375 एवं एक स्कूटी सीजी 15 डीयू /7345, एक टीव्ही, होमथियेटर, लैपटाप, गैस सेलेण्डर एवं एक स्मार्ट वार्च, काला गोल्डन एवं सफेद रंग का लेडिज पर्स को रखा है तथा आरोपी अमृत नागवंशी के पास चोरी किया हुआ टी०व्ही०एस० एनटोर्क स्कूटी जप्त किया गया है।

आरोपी राहुल उर्फ़ सुमित लकड़ा अपने कब्जे मे चोरी कर रखे गये एक लेपटॉप को यशवंत दोहरे कों बेचना बताया गया है, आरोपी के निशानदेही पर मामले मे शामिल खरीददार आरोपी यशवंत दोहरे का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (03) यशवंत दोहरे आत्मज शिवरान दोहरे उम्र 22 वर्ष साकिन बिजली ऑफिस के पीछे राजेन्द्रनगर गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ कए जाने पर चोरी का लैपटॉप खरीदना स्वीकार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 429/25 धारा 331(4), 305(ए), 317(2) बी. एन. एस. के तहत प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 नग वाहन एवं 01 नग चोरी हुआ नीले रंग का पल्सर जप्त किया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, महिला प्रधान आरक्षक मेबीस ज्योत्स्ना खाखा, प्रधान आरक्षक रुस्तम सोनवानी प्रधान अमित प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश उपाध्याय,प्रधान आरक्षक बंधु राम सारथी, आरक्षक अतुल शर्मा, रमन, राहुल सिंह, बृजेश राय, घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे।

यह भी पढ़ें-श्रद्धा पाठ की रहस्यमय गुमशुदगी: बगीचा इलाके में नाबालिग लड़की की लाश मिलने का मामला, जांच जारी

Share This Article
Leave a Comment