बलरामपुर में मोटरसाइकिल गैरेज से चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार : Case of Theft from Motorcycle Garage

Uday Diwakar
2 Min Read

Case of Theft from Motorcycle Garage: बलरामपुर: बलरामपुर जिले के तातापानी क्षेत्र के ग्राम धनगांव में स्थित एक मोटरसाइकिल गैरेज में चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। घटना के अनुसार, 10 मार्च 2025 की रात एक अज्ञात व्यक्ति ने गैरेज की एलेस्टर शीट को उखाड़कर अंदर घुसा और मोटरसाइकिल का एक टायर, तीन डिब्बे मोबिल ऑयल तथा अन्य सामान चोरी कर लिया था।

image 40

Case of Theft from Motorcycle Garage

दुकान के मालिक नुरताज अंसारी ने 11 मार्च को तातापानी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अभिषेक पन्ना उर्फ गुटखा (21 वर्ष), निवासी तातापानी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की। आरोपी के बयान के आधार पर चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- RRB असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2025 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 19 मई तक करें आवेदन

Share This Article
Leave a Comment