मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 2025 आज से शुरू, विपक्ष ने बनाया सरकार को घेरने का प्लान : Budget Session 2025 of Madhya Pradesh

Uday Diwakar
2 Min Read

Budget Session 2025 of Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 2025 आज 10 मार्च से शुरू होकर के 24 मार्च तक चलेगा और इसमें 9 बैठकें होंगी इसकी शुरुआत राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभी भाषण से होगी और इस बजट सत्र में राज्यपाल मध्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और आगामी 1 वर्ष की कार्य योजना के बारे में सदन में रखेंगे और यहां पर तीखी बहस भी होने की संभावनाएं हैं क्योंकि विपक्षी कई मुद्दे पर तीखी बहस कर सकते हैं और यह बजट सत्र 15 दिन का होगा और इसमें कुल 9 बैठक होगी और इस वित वर्ष के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट और आर्थिक सर्वेक्षण 2025 पेश करेगी मध्य प्रदेश सरकार 11 मार्च को।

image 129

Budget Session 2025 of Madhya Pradesh 12 मार्च को होगा बजट पेश 

बजट सत्र के पहले दिन यानी आज राज्यपाल का अभिभाषण होगा, मंगलवार, 11 मार्च को प्रश्नकाल के बाद दूसरा सप्लीमेंट्री बजट पेश किया जाएगा, 11 मार्च को ही आर्थिक सर्वेक्षण आएगा इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी, बुधवार, 12 मार्च को साल 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा ।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur
image 130

बजट सत्र के दौरान 5 दिन की छुट्‌टी

शुक्रवार, 14 मार्च को होली की छुट्‌टी रहेगी , 15 मार्च को शनिवार और 16 मार्च को रविवार का अवकाश होगा, सोमवार, 17 मार्च को प्रश्नकाल के बाद दूसरे सप्लीमेंट्री बजट को मतदान कराकर पारित कराया जाएगा, बुधवार, 19 मार्च को रंगपंचमी की छुट्‌टी रहेगी ।

Also Read- पूर्व सीएम और राष्ट्रीय महासचिव बघेल के निवास में पहुँची ED की टीम, ED के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ता तनावपूर्ण हुआ माहौल

Share This Article
Leave a Comment