7-8 सितंबर को दिखेगा साल 2025 का ब्लड मून — पूर्ण चंद्र ग्रहण की अद्भुत रात : blood moon of 2025 will be visible on September 7-8

Uday Diwakar
2 Min Read

blood moon of 2025 will be visible on September 7-8: साल 2025 का दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात से 8 सितंबर की सुबह तक लगेगा। यह ग्रहण भाद्रपद माह की पूर्णिमा को होगा और इसे आमतौर पर ब्लड मून कहा जाता है क्योंकि इस दौरान चाँद लाल रंग का दिखाई देगा। यह खगोलीय घटना भारत के साथ-साथ एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में साफ दिखाई देगी।

image 87

blood moon of 2025 will be visible on September 7-8

चंद्र ग्रहण की शुरुआत 7 सितंबर की रात 9:58 बजे से होगी और यह 8 सितंबर को तड़के 1:26 बजे समाप्त होगा। इस दौरान कुल ग्रहण काल लगभग 3 घंटे 28 मिनट का होगा, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी की छाया से गुजरते हुए धीरे-धीरे लाल और नारंगी रंग में चमकेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, जिसके कारण सूतक काल भी मान्य होगा। सूतक काल पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों के लिए वर्जित समय माना जाता है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 88

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस ग्रहण को विशेष महत्व दिया जा रहा है क्योंकि यह कुंभ राशि में शनि और गुरु के प्रभाव में लग रहा है। साथ ही, इस समय कई ग्रहों का संयोग भी बन रहा है, जिससे माना जाता है कि इसका प्रभाव देश और दुनिया पर तीन महीने पहले और बाद तक महसूस होगा।

image 89

इस ग्रहण को देखने के लिए मौसम साफ होना आवश्यक है, तभी आसमान में रक्तिम चंद्रमा का मनमोहक नजारा देखा जा सकेगा। खगोल प्रेमी और ज्योतिषी इस अद्भुत खगोलीय घटना पर अपनी नजरें टिकी हुई हैं।

इस बार का यह पूर्ण चंद्र ग्रहण पिछले कुछ वर्षों में सबसे लंबा रहेगा और इसे लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से भी देखा जा सकेगा। इसलिए खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए यह दिन खास है।

यह भी पढ़ें-स्कूल से लौट रही शिक्षिका की स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Share This Article
Leave a Comment