यहां पहली बार BJP को मिली जीत, 73 साल से था कांग्रेस का कब्जा : BJP won Here For the First Time

कांकेर  : BJP won Here For the First Time : भाजपा ने 73 साल तक कांग्रेस के किले रहे कांकेर  नगर पालिका को जीतकर कब्जा कर लिया है. अब तक यहां 73 सालों में भाजपा नगर पालिका चुनाव नहीं जीत पाई थी. भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक 3813 वोट से जीते हैं, वहीं भाजपा को 11 वार्ड में जीत मिली. कांग्रेस 9 वार्ड पर जीती. इस जीत पर भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि अब कांकेर का विकास बड़ी तेजी से होगा।

छत्तीसगढ़ की कांकेर नगर पालिका सीट पर भाजपा आज तक नहीं जीती थी. इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था. इस बार यहां मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच था. इस बार भी सीट पर कांटे की टक्कर रही, लेकिन नतीजों में भाजपा आगे निकल गई. कांकेर नगर पालिक में अंदर कुल 21 वार्ड आते है।

BJP won Here For the First Time : 1952 में पहली बार चुनाव


इतिहास की बात करें तो देश की आजादी के पहले साल 1912 में कांकेर नगर पालिका अस्तित्व में आई थी. उस वक्त कांकेर रियासत के राजा को नगर की बागडोर सौपते हुए उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया गया. 1925 में उनकी मौत के बाद अध्यक्ष पद पर उनके उत्तराधिकारी राजा भानुप्रतापदेव को बनाया गया. भानुप्रतापदेव की उम्र कम होने के कारण 1946 तक कार्य प्रशासनिक स्तर पर चला. इस नगर पालिका में पहली बार 1952 तक अध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव हुआ. पार्षदों ने पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा को अपना पहला अध्यक्ष चुना था।

Read Also- गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रहा है प्रयागराज महाकुंभ, बनेंगे एक के बाद एक विश्व कीर्तिमान

Join WhatsApp

Join Now
Offline Advertisement

Leave a comment