प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दरगाह में चढ़ाई चादर, की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की दुआ : birthday of Prime Minister Narendra Modi the Muslim Rashtriya Manch offered a chadar at the dargah and prayed for his long and healthy life

Uday Diwakar
3 Min Read

birthday of Prime Minister Narendra Modi the Muslim Rashtriya Manch offered a chadar at the dargah and prayed for his long and healthy life: रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राजधानी रायपुर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन है, ने विशेष आयोजन किया, इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच प्रांत की ओर से दरगाह हजरत सैयद शेर अली आगा बंजारी चैक वाले बाबा साहब में चादर चढ़ाई गई, मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक एवं वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, मंच के प्रांत संयोजक युनूस कुरैशी सहित मुस्लिम समाज के कई गणमान्य लोग इस आयोजन में शामिल हुए, सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur
image 247

birthday of Prime Minister Narendra Modi the Muslim Rashtriya Manch offered a chadar at the dargah and prayed for his long and healthy life

चादर चढ़ाने के इस आयोजन ने न केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को विशेष बना दिया, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का भी संदेश दिया, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि देश के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए, डाॅ.सलीम राज ने कहा कि, समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों को लेकर उत्साह है और आगे कहा कि आज देश हर क्षेत्र में प्रगति की नई इबारत लिख रहा है।

image 248

कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और निर्णयों से समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है, आज मुस्लिम समाज भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहा है और नई दिशा में प्रगति कर रहा है, ’’सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ का नारा जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की दुआओं के साथ मुस्लिम समाज ने इस अवसर पर यह भी संकल्प लिया कि समाज की बेहतरी और देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

image 249

इस कार्यक्रम में कई प्रभावशाली लोग जिसमें दरगाह के सज्जादा नशीन हाजी मो.नईम रिजवी अशरफी, हाफिज व कारी यूसुफ रजा बरकाती, हाफिज व कारी मौलाना रिफत अली, मौलाना हकीम माजिद, हज कमेटी सदस्य गुलाम रहमान, हाजी अब्दुल समद, हाजी तफज्जुल हुसैन, हाजी प्यारे खान, फिरोज मेमन, फैजान अहमद, जीशान सिद्दीकी, रिजवान अली, मोहम्मद यासीन, गुलाम मुस्तफा, मोनिस रजा, बाबर खान, परवेज सलमानी, मोहम्मद इजियान Hakeem Abdul Majid सहित मुस्लिम समाज के अनेको-अनेक लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- दिल की बीमारियां बढ़ रहीं तेज़, लाइफस्टाइल सुधारें और दवाओं से पहले अपनाएं ये उपाय

Share This Article
Leave a Comment