सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता: मेट्टागुड़ा कैंप से जवानों ने बरामद किया खुफिया नक्सली डंप, मिला कंट्रीमेड हथियार और भारी विस्फोटक सामग्री : Big success in anti-Naxal Operation in Sukma

Uday Diwakar
1 Min Read

Big success in anti-Naxal Operation in Sukma: सुकमा :  नक्सलियों की जानकारी मिलने पर मेट्टागुड़ा कैंप से जवानों की टीम निकली। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान उन्होंने सुकमा में नक्सलियों का डंप पकड़ा। इसमें छुपाए गए कंट्रीमेड हथियार, विस्फोटक और भारी लोहे की सामग्री मिली।

image 488

Big success in anti-Naxal Operation in Sukma

जवानों ने खबर मिलने पर कोईमेंटा पहाड़ियों और आसपास के जंगलों में छानबीन की। वहां से कई हथियार और विस्फोटक बरामद हुए। डंप में रायफल, लांचर, टूटे हुए ड्रोन के पार्ट, और दूसरी भारी सामग्री भी मिली।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

इस कामयाबी से नक्सलियों की आपूर्ति खत्म करने में मदद मिली है। सुरक्षा बलों ने बताया कि अब क्षेत्र में सुरक्षा और मजबूत होगी। इस अभियान से पता चलता है कि जवान सतर्क हैं और नक्सलियों को कमजोर करने में लगे हैं।

सुकमा पुलिस ने कहा कि नक्सलियों ने इन हथियारों से जवानों को नुकसान पहुंचाना चाहते थे, लेकिन जवानों ने समय रहते उनकी योजना नाकाम कर दी। यह कार्रवाई नक्सलवाद खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में भाजपा की रणनीतिक संगठनात्मक बैठक 31 अगस्त को, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी अहम बैठक

Share This Article
Leave a Comment