बलरामपुर जिले में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर अनुभाग के खोखनिया गांव में 220 ट्रैक्टर रेत जब्त : Big Action Against Illegal Sand Mining

Uday Diwakar
2 Min Read

Big Action Against Illegal Sand Mining: बलरामपुर: बलरामपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार राजपुर अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजीव जेम्स कुजुर एवं नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम खोखनिया में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दो अलग-अलग स्थानों से कुल 220 ट्रैक्टर अवैध रूप से जमा की गई रेत जब्त की गई है।

image 227

Big Action Against Illegal Sand Mining जिले में अवैध रेत खनन की बढ़ती शिकायतें

इस कार्रवाई के पीछे जिले में अवैध रेत खनन की बढ़ती शिकायतें थीं। टीम को सूचना मिली थी कि खोखनिया गांव में बड़ी मात्रा में रेत का गैरकानूनी भंडारण हो रहा है। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने रेत से भरे ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया और संबंधित कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 228

अवैध रेत कारोबारियों में खलबली मची

इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में खलबली मची है। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर कड़ी नजर रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी उल्लेखनीय है कि बलरामपुर जिले में रेत माफिया की गतिविधियां लंबे समय से चर्चा में हैं और हाल ही में पुलिसकर्मियों पर हमले जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं, जिसके बाद प्रशासन ने इस मामले में विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बस से टकराने से बचने के प्रयास में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, ट्रक अनियंत्रित होकर कोयला लोड वाहन से भिड़ा

Share This Article
Leave a Comment