पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी दफ्तर में बेटे चैतन्य बघेल से की मुलाकात, परिवार भी रहा साथ : Bhupesh Baghel Met his Son ED Office

Uday Diwakar
1 Min Read

Bhupesh Baghel Met his Son ED Office: रायपुर : शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए चैतन्य बघेल से मिलने के लिए उनके पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ उनकी बेटी और बहू भी थीं।

image 125

Bhupesh Baghel Met his Son ED Office

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वे दोपहर 1 बजे बेटे से मिलने जाएंगे। मुलाकात के दौरान पूरा परिवार भावुक नजर आया। बातचीत के दौरान परिवार के लोग लगातार चैतन्य का हालचाल पूछते रहे।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

चैतन्य बघेल को शनिवार को भिलाई स्थित उनके घर से ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया। चैतन्य की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया है और 22 जुलाई को आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान किया है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। विधानसभा सत्र के दौरान भी इस मुद्दे पर काफी हंगामा हुआ।

यह भी पढ़ें: रामानुजगंज पुलिस ने म्यूल अकाउंट धारक को किया गिरफ्तार, ठग गिरोह को बैंक खाता सौंपने का आरोप

Share This Article
Leave a Comment