बलरामपुर ने राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीता पहला स्थान, स्वामी आत्मानंद विद्यालय जरहाडीह को 35 हजार रूपए का पुरस्कार : Balrampur won first place in the state level debate competition

Uday Diwakar
2 Min Read

Balrampur won first place in the state level debate competition: बलरामपुर: एससीईआरटी शंकर नगर, रायपुर में “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जरहाडीह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 15 स्कूलों के 150 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

image 213

Balrampur won first place in the state level debate competition

प्रतियोगिता में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जरहाडीह और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतीकला, वाड्रफनगर के कुल 20 छात्र-छात्राएं भाग लिए। स्वामी आत्मानंद विद्यालय जरहाडीह ने जिले को प्रथम स्थान दिलाया। इस उपलब्धि के लिए स्कूल को 35 हजार रुपये समेत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतीकला को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किए गए।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल छात्र-छात्राओं के वक्तृत्व कौशल को बढ़ावा देना था, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना भी था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व, नियमों का पालन करने की आवश्यकता, और सुरक्षा उपायों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह प्रतियोगिता विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

स्वामी आत्मानंद विद्यालय जरहाडीह की इस जीत ने जिले का मान बढ़ाया है और यह प्रतियोगिता भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। जिले के शिक्षा अधिकारी और स्थानीय प्रशासन ने जीतने वाले छात्रों और उनके शिक्षकों को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें:- बिना वजह थकान? यह हो सकता है क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम, जानें पूरी सच्चाई

Share This Article
Leave a Comment