Balrampur Tractor Overturned after Hitting a Tree Branch: बलरामपुर: बलरामपुर जिले में सुबह एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 9 बजे देवगई मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे काटे गए पेड़ की डंगाल से एक ट्रैक्टर टकरा गया। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर सड़क के किनारे वाले खेत में पलट गया।
Balrampur Tractor Overturned after Hitting a Tree Branch
ट्रैक्टर में दो युवक सवार थे। ट्रैक्टर पलटने पर दोनों उसमें दब गए। पास के लोग तुरंत मदद के लिए आए और दोनों युवकों को बाहर निकाला। उन्हें पहले बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। इसके रास्ते में ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा युवक इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- कोरबा में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ऑफिस के सामने सनसनी