बलरामपुर एसडीओपी याकूब मेमन पर रेप और ब्लैकमेल के गंभीर आरोप, रायपुर कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत : Balrampur SDOP Yakub Memon gets anticipatory bail from Raipur court

Uday Diwakar
2 Min Read

Balrampur SDOP Yakub Memon gets anticipatory bail from Raipur court: बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एसडीओपी याकूब मेमन पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने शिकायत की कि अधिकारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और फिर उसे ब्लैकमेल किया।

image 341

Balrampur SDOP Yakub Memon gets anticipatory bail from Raipur court

महिला ने रायपुर के टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसके आरोप हैं कि एसडीओपी ने उसे धमकाया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला की ओर से पुलिस पर पहले एफआईआर न दर्ज करने का भी आरोप है। आखिरकार, महिला ने सरगुजा आईजी से मिलकर शिकायत दी। इसके बाद मामला दर्ज किया गया।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

दूसरी ओर, एसडीओपी याकूब मेमन ने खुद पर लगाए आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि यह एक साजिश है और महिला उनसे पैसे लेने की कोशिश कर रही है। मेमन ने दावा किया कि महिला वीडियो का इस्तेमाल कर धमकाने लगी थी, साथ ही मकान अपने नाम करवाने का दबाव भी बना रही थी।

इस पूरे मामले से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। अधिकारी ने कुछ समय के लिए ड्यूटी भी छोड़ दी थी। रायपुर अदालत ने एसडीओपी को अग्रिम जमानत दे दी है। पुलिस विभाग द्वारा मामले की जांच अभी जारी है.

यह भी पढ़ें:- NH-130 पर नई सड़क तीन माह में जर्जर, 74 करोड़ घटिया निर्माण पर गंभीर सवाल

Share This Article
Leave a Comment