बलरामपुर जिले में 250 एकड़ शासकीय भूमि का फर्जी दस्तावेजों से बेचने का आरोपी गिरफ्तार, धोखाधड़ी का मामला : Balrampur District Accused Arrested

Uday Diwakar
2 Min Read

Balrampur District Accused Arrested :बलरामपुर: रामानुजगंज पुलिस ने 250 एकड़ शासकीय भूमि फर्जी दस्तावेजों से बेचने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद याकुब को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 10 वर्षों से फरार था। 18 जुलाई 2015 को नायब तहसीलदार कुंजीलाल सिंह ने थाना रामानुजगंज में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम इंद्रपुर की 250 एकड़ शासकीय भूमि को आरोपी व्यास मुनी यादव, लालजी यादव और उनके अन्य सहयोगियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने नाम दर्ज कराया और बाद में कोल माइनिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया। मामले की जांच अपर आयुक्त राजस्व सरगुजा अंबिकापुर एवं अपर कलेक्टर रामानुजगंज द्वारा की गई, जिसमें धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।

Balrampur District Accused Arrested आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी और अनुविभागीय अधिकारी याकुब मेमन के मार्गदर्शन में आरोपी को गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई। घटना के बाद से ही मोहम्मद याकुब फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर गढ़वा, झारखंड आया हुआ है। सूचना के आधार पर रामानुजगंज पुलिस टीम ने गढ़वा जाकर आरोपी मोहम्मद याकुब पिता स्व. मोहम्मद वली, 50 वर्ष, निवासी बड़ी जामा मस्जिद गली, ईराकी मोहल्ला, गढ़वा, झारखंड) को हिरासत में लिया और रामानुजगंज लाया गया।

Also Read- स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं भारत में उपलब्ध कराने का रास्ता साफ, टेलीकॉम कंपनी भारतीय एयरटेल ने एलन मस्क के स्पेसएक्स के साथ समझौते का ऐलान किया

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Share This Article
Leave a Comment