बलरामपुर: 7वीं की छात्रा ने शिक्षक पर यौन शोषण का आरोप, डर से छोड़ा स्कूल : Balrampur 7th-grade student accuses teacher of sexual harassment

Uday Diwakar
2 Min Read

Balrampur 7th-grade student accuses teacher of sexual harassment: बलरामपुर: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के झोर पारा स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में 7वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने शिक्षक घुरन पटेल पर लंबे समय से यौन शोषण और बैड टच का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शिक्षक की अश्लील हरकतों और मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न से वह डरी-सहमी और परेशान थी, जिससे उसने स्कूल जाना तक छोड़ दिया और त्रैमासिक परीक्षा भी नहीं दे सकी।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Balrampur 7th-grade student accuses teacher of sexual harassment

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब छात्रा ने अपनी बड़ी बहन को सारी बातें बताईं। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। वाड्रफनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी शिक्षक फरार है, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इस शर्मनाक घटना से पूरे जिले में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीण और परिजनों ने सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। साथ ही, शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर समाज में चिंता और सवाल उठ रहे हैं। मानवता को झकझोर देने वाली इस घटना ने न केवल पीड़िता की मानसिक स्थिति को प्रभावित किया है बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह भी खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:- निष्पक्ष पत्रकारिता पर मंडराता खतरा : संपादक की हत्या की साजिश का खुलासा

Share This Article
Leave a Comment