छत्तीसगढ़ के बैगा आदिवासियों की हालात पर प्रीति मांझी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, भाजपा सरकार पर साधा निशाना : Baiga Tribals of Chhattisgarh

Uday Diwakar
2 Min Read

Baiga Tribals of Chhattisgarh :छत्तीसगढ़गौरेला पेंड्रा मरवाही : कांग्रेस की नेता प्रीति मांझी ने राजधानी दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही इलाके की सामाजिक और आर्थिक हालात पर विस्तार से चर्चा की। प्रीति मांझी ने बताया कि बैगा आदिवासी समाज आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि मुख्यधारा की आबादी इन आदिवासियों को साथ जोड़ने में नाकाम रही है और बैगा समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए आज भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

image 63

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Baiga Tribals of Chhattisgarh भाजपा सरकार पर आदिवासी विरोधी रवैया अपनाने का आरोप

प्रीति मांझी ने राज्य की भाजपा सरकार पर आदिवासी विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सरकारी नीतियां बैगा समुदाय के विकास में बाधा बन रही हैं और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। बैठक में राहुल गांधी ने प्रीति मांझी की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आदिवासी समाज के अधिकारों और कल्याण के लिए आवाज उठाती रहेगी।

image 64

प्रीति मांझी ने यह भी उल्लेख किया कि उन्हें देशभर से चुनी गई 10 महिलाओं में शामिल होने का अवसर मिला, जिसके तहत उन्होंने राहुल गांधी से सीधे संवाद किया। इस बातचीत के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज की स्थिति और उनकी आवश्यकताओं को प्रमुखता से सामने रखा।

Read Also- युक्तियुक्तकरण पर कांग्रेस के विरोध को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पलटवार—शिक्षा व्यवस्था में सुधार के प्रयासों को राजनीतिक रंग न दें

Share This Article
Leave a Comment