मध्यप्रदेश में बी.एड स्कैम, दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल से जांच कराने की मांग, एक कमरे में‌ पात्र शिक्षकों के बगैर चल रहे हैं कॉलेज : B.Ed scam in Madhya Pradesh

Uday Diwakar
2 Min Read

B.Ed scam in Madhya Pradesh :मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को एक पत्र लिखकर राज्य में बीएड और एमएड कॉलेजों के संचालन में हो रहे घोटाले की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने इस मामले की राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जांच कराने की मांग की। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बीएड और m.Ed कॉलेज का संचालन किया जा रहा है लेकिन उसे कॉलेज में क्वालिफाइड टीचर नहीं पढ़ा रहे हैं जिससे कि बहुत ज्यादा घोटाला हो रहा है और इस घोटाला को खत्म करने के लिए कांग्रेस नेता ने राज्यपाल मध्य प्रदेश के, अनुरोध किया है कि इस घोटाले का जांच जल्द से जल्द किया जाए और सही नियमों का पालन इन सभी कॉलेजों को कराया जाए।

image 36

B.Ed scam in Madhya Pradesh

इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के घोटाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के समान हैं। उन्होंने सरकार से इस मामले में पारदर्शिता बरतने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। इस घोटाले की जांच राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारी से करवाएं। उन्होंने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मध्यप्रदेश में इस व्यापक घोटाले की जांच राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारी से करवाने के लिए संबंधित पक्षों को उचित निर्देश दें। मैं आपके सहयोग के लिए आभारी रहूंगा।”

Also Read- दो भाइयों ने साइकिल के लिए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश

Share This Article
Leave a Comment