नेशनल हाईवे 43 पर बिना ड्राइवर और सवारी के चलती ऑटो का वायरल वीडियो, सूरजपुर में लोगों के लिए बना रहस्य : autorickshaw moving on National Highway 43 without a driver

Uday Diwakar
3 Min Read

autorickshaw moving on National Highway 43 without a driver: सूरजपुर :छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक अनोखी घटना देखने को मिली। नेशनल हाईवे 43 पर एक ऑटो बिना ड्राइवर और बिना किसी सवारी के अकेले ही सड़क पर चलता रहा। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियों में साफ़ दिख रहा है कि ऑटो खुद-ब-खुद सड़क पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन उसमें कोई ड्राइवर या सवारी मौजूद नहीं है।

image 124

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

autorickshaw moving on National Highway 43 without a driver

यह घटना सूरजपुर के तहसील कार्यालय के सामने की है। यह नजारा देख आसपास के लोग भी दंग रह गए और वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर किया गया। आम जनता इस अजीब स्थिति को समझ नहीं पा रही है कि यह ऑटो कैसे बिना किसी के चल रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि यह ऑटो न तो किसी के हाथ में है और न ही कोई उसे चला रहा है। यह मामला स्थानीय पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में भी आया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर ऑटो खुद चल क्यों और कैसे रहा था।

स्थानीय लोग उत्सुकता जता रहे हैं कि शायद ऑटो का ब्रेक पूरी तरह से नहीं लगा था या फिर तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ हो। कुछ लोगों का कहना है कि यह कोई शरारती हरकत भी हो सकती है। सही कारण जानने के लिए जांच जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर सतर्क रहें और जल्द ही इस मामले में पूरी रिपोर्ट जारी की जाएगी। फिलहाल इस घटना में कोई दुर्घटना नहीं हुई।

सूरजपुर की यह घटना अब सोशल मीडिया और इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोगों को उम्मीद है कि जांच खत्म होने के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- 4 महीने से प्रोत्साहन राशि नहीं, अंबिकापुर में 200 से ज्यादा मितानिनों ने CMHO दफ्तर का घेराव किया

Share This Article
Leave a Comment