अंबिकापुर रेलवे स्टेशन का भव्य कायाकल्प: यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएँ : Ambikapur Railway Station’s Grand Makeover

Uday Diwakar
3 Min Read

Ambikapur Railway Station’s Grand Makeover : छत्तीसगढ़ अंबिकापुर: भारतीय रेलवे, जिसे देश की “लाइफलाइन” कहा जाता है, लगातार अपने बुनियादी ढांचे और यात्री सेवाओं को आधुनिक और सुलभ बनाने की दिशा में कार्यरत है। इसी क्रम में, रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी “अमृत भारत स्टेशन” योजना के तहत देशभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में भी 16 स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिसमें अंबिकापुर रेलवे स्टेशन भी शामिल है।


Ambikapur Railway Station’s Grand Makeover

सरगुजा जिले का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन अंबिकापुर, न केवल यात्रियों के लिए एक प्रमुख केंद्र है बल्कि यहाँ हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक भी आते हैं। अंबिकापुर और उसके आसपास के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को ध्यान में रखते हुए, रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे यात्रियों को एक नया और बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके। स्टेशन का कायाकल्प होने से न केवल यात्री सुविधा बढ़ेगी बल्कि स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा।

विशेष सेल्फी पॉइंट: 

यात्रियों के लिए सरगुजा की प्रसिद्ध सीताबेंगरा गुफा की तर्ज पर स्टेशन परिसर में एक आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

आधुनिक सर्कुलेटिंग एरिया: 

3390 वर्गमीटर में फैला सुगम मार्ग और फुटपाथ बनाए गए हैं, जिससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी।

प्लेटफार्म अपग्रेडेशन: 

प्लेटफार्म की फ्लोरिंग को नया रूप दिया गया है और अतिरिक्त छह नए प्लेटफार्म शेल्टर बनाए गए हैं।

स्थानीय संस्कृति, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा

इस पुनर्विकास से यात्रियों को केवल आरामदायक यात्रा का अनुभव ही नहीं मिलेगा, बल्कि स्थानीय संस्कृति, पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। अंबिकापुर का यह नया रूप यात्रियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है और भविष्य में रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्री सेवा और सुविधा के विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है, जिससे आने वाले समय में रेलवे यात्रा और भी सुखद और आरामदायक बन सके।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए गए इन विकास कार्यों से अंबिकापुर रेलवे स्टेशन एक नए स्वरूप में यात्रियों के समक्ष प्रस्तुत हुआ है। आधुनिक सुविधाओं, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आकर्षक डिजाइन के साथ यह स्टेशन अब यात्रियों के लिए एक शानदार यात्रा अनुभव प्रदान करेगा।

Read Also- एकलव्य आवासीय विद्यालय में शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर बाउंड्रीवाल कूदकर भागे छह बच्चे

Share This Article
Leave a Comment