अंबिकापुर : नशे में धुत्त पिता ने 2 साल के बेटे को पटक- पटक कर मार डाला : Ambikapur Drunk father beats 2-year-old son to death

Uday Diwakar
3 Min Read

Ambikapur Drunk father beats 2-year-old son to death: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नशे में धुत्त पिता ने अपने दो साल के मासूम बेटे को बेरहमी से पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया।

image 264

Ambikapur Drunk father beats 2-year-old son to death

मृतक बच्चे का नाम हर्षित था। उसकी मां, विनीता सिंह, जो पिछले एक साल से पति के अत्याचार से तंग आकर अपने मायके मैनपाट के रोपाखार में रह रही थी, ने बताया कि आरोपी जुगलाल सिंह ने घटना से कुछ घंटे पहले फोन कर कहा था कि वह अपने बेटे को मार डालेगा। यह सुनकर वह मायके से ससुराल आने की तैयारी कर रही थी कि तभी एक और कॉल आया और बताया गया कि हर्षित की मौत हो चुकी है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

जानकारी के अनुसार, जुगलाल सिंह की शादी 2022 में विनीता सिंह से हुई थी। शुरुआती दिनों में सब ठीक था, लेकिन जल्द ही जुगलाल शराब पीने लगा और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। बीते एक साल से विनीता अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी। कुछ दिन पहले जुगलाल पत्नी को मनाने के लिए ससुराल आया और कहा कि वह बेटे के बिना नहीं रह सकता। पत्नी से मना सुनकर उसने बेटे को अपने साथ ले लिया।

image 265

घटना के दिन हर्षित घर के बाहर खेल रहा था, तभी शराब के नशे में धुत्त जुगलाल वहां पहुंचा। उसने बच्चे को पकड़कर घर ले जाकर बेरहमी से पिटाई की, उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद बच्चे ने गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया। जब तक आस-पड़ोस के लोग मदद के लिए पहुंचे, तब तक हर्षित बेहोश था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी जुगलाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विनीता का कहना है कि वह पति की मारपीट और शराब की लत से बहुत परेशान थी, इसलिए वह एक साल से अपने मायके में रह रही थी। यह घटना परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन गई है। आसपास के लोग भी इस घटना से आहत हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-जशपुर: युगल प्रेमी जोड़ें का शव मिलने से मची कोहराम, पुलिस जांच में लगी

Share This Article
Leave a Comment