Ambikapur Central Jail :अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला के अंबिकापुर में बने सेंट्रल जेल जहां पर विभिन्न प्रकार के अपराधी को कैद किया गया है और सिर्फ सरगुजा संभाग ही नहीं बल्कि इससे बाहर के भी कैदी को यहां रखा जाता है और खूंखार कैदी यहां पर अपना गैंग चला रहे। सेंट्रल जेल में बंद हार्डकोर अपराधी जेल के अंदर से ही अपना आपराधिक नेटवर्क चला रहे हैं। सहायक जेलर ने बैरक में बने टॉयलेट से एक मोबाइल जब्त किया, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Ambikapur Central Jail मोबाइल बरामदगी से उजागर हुआ बड़ा सच
जिस बैरक से यह मोबाइल बरामद हुआ, वहां हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी के हत्यारे कुलदीप साहू समेत कई खतरनाक अपराधी रहते हैं। इसी बैरक में दुर्ग से लाया गया कुख्यात बदमाश दीपक नेपाली भी रह रहा है, जो पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। जेल के भीतर मोबाइल फोन की मौजूदगी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आशंका जताई जा रही है कि मुलाकातियों के माध्यम से अपराधियों तक मोबाइल पहुंचाया जा रहा है।इससे यह भी संकेत मिलता है कि जेल के अंदर रहकर भी अपराधी अपने गैंग को सक्रिय रूप से चला रहे हैं।
Also Read- छत्तीसगढ़ में महिला ने एक साथ तीन लड़की और एक लड़के को दिया जन्म, खूब हो रही चर्चा , डॉक्टर्स ने कहा कि मां और सभी बच्चे स्वस्थ हैं








