छत्तीसगढ़ में 680 उम्मीदवारों को मिली सफलता , अग्निवीर भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित : Agniveer Recruitment Exam Result Declared

Uday Diwakar
2 Min Read

Agniveer Recruitment Exam Result Declaredछत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए जरूरी खबर है दिसंबर 2024 में आयोजित हुई अग्निवीर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी हो गए हैं अग्निवीर पुरुष भर्ती परीक्षा में छत्तीसगढ़ के कुल 6,726 उम्मीदवार शामिल हुए थे इनमें से 680 उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है अभ्यर्थी अपना रिजल्ट Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं इसके अलावा रायपुर सेना भर्ती कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी रिजल्ट की लिस्ट जारी की गई है।

image 337

Agniveer Recruitment Exam Result Declared : 680 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिसंबर 2024 में अलग-अलग पदों के लिए अग्निवीर पुरुष भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था अग्निवीर भर्ती रैली में कुल 6,726 युवा शामिल हुए थे इनमें से 680 अभ्यर्थियों का चयन अलग-अलग श्रेणियों में हुआ है इनमें अग्निवीर जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन पद शामिल हैं सभी सफल अभ्यर्थियों को 24 मार्च को नया रायपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 339

1 मई से शुरू होगी ट्रेनिंग

अग्निवीर जीडी (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए सिलेक्ट हुए अभ्यर्थियों को 24 मार्च को सुबह 6:30 बजे नया रायपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय में उपस्थित होना होगा यहां चयनित युवाओं की प्रारंभिक ब्रीफिंग और डिस्पैच डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी इसके बाद 1 मई से सभी अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी चयनित अग्निवीरों की ट्रेनिंग 1 मई 2025 से शुरू होगी।

Also Read- जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.38 करोड़ की संपत्ति की फ्रीज कुख्यात गांजा तस्कर की , ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत संपत्ति फ्रीज

Share This Article
Leave a Comment