युक्तियुक्तकरण में भ्रष्टाचार और दादागिरी के खिलाफ शिक्षकों का जोरदार विरोध प्रदर्शन, दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर और बर्खास्तगी की मांग : Against Corruption and Highhandedness in Rationalization

Uday Diwakar
2 Min Read

Against Corruption and Highhandedness in Rationalization : बस्तर : शिक्षा विभाग की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में भ्रष्टाचार, अनियमितता, भाई-भतीजावाद और प्रशासनिक दादागिरी के खिलाफ बस्तर समेत पूरे प्रदेश के शिक्षक सड़कों पर उतर आए हैं। शनिवार को शिक्षक साझा मंच के प्रदेश संचालक केदार जैन के नेतृत्व में बड़ी रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

image 336

Against Corruption and Highhandedness in Rationalization

रैली के दौरान शिक्षकों ने जोरदार नारे लगाए और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि युक्तियुक्तकरण में काफी गड़बड़ी हुई है। कई शिक्षकों को मनमाने तरीके से स्थानांतरित किया गया, जिससे उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ा।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

शिक्षकों ने कहा कि कई डीईओ और बीईओ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उन्होंने भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने मांग की कि इन सभी दोषी अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ धोखाधड़ी और शिक्षकों को मानसिक रूप से परेशान करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए।

image 335

रैली के बाद शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में युक्तियुक्तकरण की जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और शिक्षकों के हितों की सुरक्षा करने की मांग की गई।

शिक्षकों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। इस प्रदर्शन में कई शिक्षक संघों के पदाधिकारी, महिला शिक्षक और युवा शिक्षक भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा ब्लड बैंक: मकेरा मॉडल ब्लड बैंक हर साल 15 हजार यूनिट रक्त संग्रहण का केंद्र

Share This Article
Leave a Comment