प्रयास एकलव्य विद्यालय बलरामपुर में 95 रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, 6 अक्टूबर तक आवेदन स्वीकार होंगे : Admission process begins for 95 vacant seats at Prayas Eklavya Vidyalaya Balrampur

Uday Diwakar
2 Min Read

Admission process begins for 95 vacant seats at Prayas Eklavya Vidyalaya Balrampur: बलरामपुर:बलरामपुर जिले के प्रयास एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री के माध्यम से कुल 95 रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन प्रपत्र में अपने दस्तावेजों के साथ कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, बलरामपुर या संबंधित विद्यालयों में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025, शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है।

इन विद्यालयों का संचालन सीबीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रम एवं अंग्रेजी माध्यम से होता है। इस प्रवेश प्रक्रिया में अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि समाज के पिछड़े वर्गों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर उपलब्ध हो सके। चयनित विद्यार्थियों को विद्यालय में आवासीय सुविधा निःशुल्क दी जाएगी।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Admission process begins for 95 vacant seats at Prayas Eklavya Vidyalaya Balrampur

प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी जिलावासियों एवं अभ्यर्थियों से साझा की गई है, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी समय पर आवेदन कर सकें। जिला प्रशासन व आदिवासी विकास विभाग ने विद्यार्थियों को आवेदन संबंधी सहायता और जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:- भाजपा सरगुजा जिला पदाधिकारियों की घोषणा, संगठन को नई ऊर्जा देने का संकल्प

Share This Article
Leave a Comment