A grand celebration of Radio Kisan Diwas was held at the All India Radio Ambikapur campus: सरगुजा:अंबिकापुर। आकाशवाणी अंबिकापुर परिसर में रेडियो किसान दिवस उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। यह आयोजन कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित रेडियो कार्यक्रम ‘किसानवाणी’ की वर्षगांठ के अवसर पर किसानों संग किया गया।
रेडियो किसान दिवस का मुख्य लक्ष्य किसानों को आकाशवाणी के कृषि कार्यक्रमों से जोड़ना है। ‘किसानवाणी’ ने 22 वर्ष पूरे कर लिए हैं, जो सरगुजा संभाग के किसानों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन बना हुआ। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने फसल उत्पादन, जैविक खेती और बाजार संबंधी जानकारियां साझा कीं।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कलेक्टर ने प्रगतिशील किसानों को शाल, श्रीफल और लीची के पौधे भेंट कर सम्मानित किया। वरिष्ठ कृषि विज्ञानियों ने खरीफ फसलों, मृदा स्वास्थ्य और जल संरक्षण पर व्याख्यान दिए। किसान संध्या सत्र में स्थानीय कलाकारों ने लोकगीत और रागिनियां प्रस्तुत कीं। आकाशवाणी चौपाल अनुभाग के प्रशांत खेमरिया और अनंगपाल दीक्षित ने संचालन किया।
A grand celebration of Radio Kisan Diwas was held at the All India Radio Ambikapur campus
सरगुजा के विभिन्न विकासखंडों से सैकड़ों किसान पहुंचे। उन्होंने रेडियो कार्यक्रमों की सराहना की और सुझाव दिए। एक महिला किसान ने बताया कि किसानवाणी से जैविक खाद निर्माण सीखा। युवा किसानों ने ड्रोन तकनीक और एफपीओ पर चर्चा की। कलेक्टर ने कहा, “अन्नदाता किसानों से ही भारत समृद्ध होता है।”
कृषि मंत्रालय ने इस पहल से किसानों तक तकनीकी पहुंच सुनिश्चित की। आकाशवाणी अंबिकापुर अब मोबाइल ऐप के जरिए भी प्रसारित हो रहा। कार्यक्रम में रेडियो सेट वितरण भी हुआ। विनितेश गुप्त ने आभार व्यक्त किया। अंजनी कुमार पांडेय का गीत “मेरे देश की धरती सोना उगले” समां बांध गया।
यह भी पढ़ें-कुसमी एसडीएम करुण डहरिया हिरासत में: मारपीट से ग्रामीण की मौत, इलाके में तनाव