A cancer screening camp was organised at Gayatri Hospital: सरगुजा: अंबिकापुर।लायंस क्लब अंबिकापुर सरगुजा एवं संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में कैंसर परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन स्थानीय गायत्री हॉस्पिटल बनारस रोड में किया गया कार्यक्रम का उदघाटन बिशप एंटोनी बड़ा बिशप सरगुजा संभाग, ब्रह्माकुमारी विद्या बहन संचालिका ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ।
एवं गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरचरण सिंह छाबड़ा ,एवं लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के पूर्व गवर्नर लायन डॉक्टर जीडी सिंह, कुलदीप सिंह कथुर, डॉक्टर विवेक पटेल वरिष्ठ कैंसर सर्जन संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल रायपुर, डॉक्टर रितेश गुप्ता संचालक गायत्री हॉस्पिटल अंबिकापुर एवम डॉ योगेंद्र सिंह गहरवार निवृत्तमान अध्यक्ष के आतिथ्य में संपादित हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन डॉक्टर यशवर्धन सिंह ने किया । दीप प्रज्वलन,एवम राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।

A cancer screening camp was organised at Gayatri Hospital
डॉ यशवर्धन सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं उपस्थिति हेतु धन्यवाद व्यक्त कीया एवं सदैव इसी तरह सहयोग देने की अपील की एवम भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही । इस अवसर पर बिशप एंटोनी बडा ने इस तरह के सेवाभावी कार्यक्रम को महानतम कार्यक्रम के रूप में संबोधित किया एवं मदर टेरेसा जी सेवा कार्य से तुलना करते हुए सराहनीय कार्य के लिए बधाई प्रेषित की । ब्रह्माकुमारी विद्या बहन ने कैंसर जैसे बीमारी के ईलाज एवं मानव हित में किये जाने वाले प्रयास के लिए लायंस क्लब एवं संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल के सभी साथियों को शुभकामनाएं दी एवं कैंसर के मरीजों को आत्म बल के प्रयोग द्वारा कैंसर का डट कर सामना करने के लिए प्रेरित किया । गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरचरण सिंह छाबड़ा इस प्रयास को श्रेष्ठतम गतिविधि निरूपित किया ।

लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के पूर्व गवर्नर लायन डॉक्टर जीडी सिंह ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में लायंस क्लब्स के द्वारा मानव सेवा एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए लायंस क्लब किस तरह सेवा कार्य करता है इसको विस्तृत रूप से समझाया और भविष्य में मेंटल हेल्थ के ऊपर लायंस क्लब के कार्य करने की जानकारी दी और लायंस क्लब के द्वारा साइट फर्स्ट पर्यावरण, फूड फॉर हंगर, चाइल्डहुड कैंसर और डायबिटीज अवेयरनेस, प्राकृतिक आपदा, लीडरशिप डेवलपमेंट जैसे प्रोजेक्ट पर लायंस क्लब के कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम को रायपुर के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर विवेक पटेल जी ने संबोधित करते हुए समझाया कि हमे कैंसर से बचाव हेतु किन – किन बातों में सावधानी रखनी चाहिये साथ हीं यह भी जानकारी दी की वर्तमान समय में संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल रायपुर में कैंसर के ईलाज हेतु बहुत सारी अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे रोबोटिक कैंसर सर्जरी, कैंसर की जाँच हेतु PET CT scan की सुविधा के साथ – साथ पैन & पलेटिव केयर जैसी सुविधा देने के लिए विशेषग्य डॉक्टरों की पूरी टीम द्वारा एक हीं छत के निचे सारी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं, साथ हीं ज़रूरतमंद लोगों के लिए आयुष्मान जैसी सुविधाओं का भी पूरा लाभ उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर गायत्री हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर रितेश गुप्ता ने लायंस क्लब के द्वारा किये गए अथक प्रयास की सराहना की ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर मनीष गुप्ता ,डॉक्टर इति जैन गुप्ता, गायत्री हॉस्पिटल की डायरेक्टर प्रियंका गुप्ता एवं संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल रायपुर के जन संपर्क अधिकारी संजय विश्वकर्मा की भूमिका सराहनीय रही । इस बृहद शिविर में 75 मरीजों में कैंसर की पहचान की गई और सभी को सुझाव,और परामर्श दिया गया ।

इस अवसर पर पत्रकार बन्धुओं का पत्रकारिता के क्षेत्र में किये गए सार्थक प्रयास,खोजी पत्रकारिता, समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान हेतु सम्मान किया गया ।जिसमें फ्रंट लाईन के संपादक श्रीरणविजय सिंह तोमर,अम्बिकावानी से श्री दीपक सराठेजी जी पी तिवारीजी,दैनिक भास्कर से अमित पांडेय और अंकित चौबे , खबरी डॉट कॉम से श्रीअंचल ओझा ,साधना न्यूज़ शेखर गुप्ता ,जग संदेश से राजकुमार जायश्वाल,छत्तीसगढ़ पोस्ट से मनीष सोनी,आई बी सी २४ सेअभिषेक सोनी ।
आयोजन में सक्रिय रूपसे लायंस क्लब के लोचन प्रसाद गुप्ता, अनिल शुक्ला, सचिव अनुजप्रसादसिंह,त्रिलोचन सिंह बाबरा, कोषाध्यक्षबिजेंद्र पाठक , नरेश अग्रवाक के के सिंघल, नीरज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुमन सिंह, डॉक्टर नीतू सिंह, सरोज गुप्ता भारती सिंह मधु शुक्ला उमा सिंह सीमा सिंह विभा मिश्रा आर बी सिंह आर.एन. द्विवेदी आदि की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन लायन अनिल शुक्ला ने किया एवं आभार प्रदर्शन क्लब सचिव लायन अनुज प्रसाद सिंह ने किया।
यह भी पढ़ें-विश्व ओज़ोन दिवस 2025 पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन








