IPL 2025 Today Mi Vs KKR : IPL 2025 के धमकाएदार सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी है और इस सीजन में अब तक खेले गए मुकाबलों में कई शानदार मैच देखने के लिए मिले हैं। वहीं आज का दिन भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए भेद ख़ास है। ऐसा इसलिए क्योंकि, आज मुंबई इंडियंस और कोलकता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन की अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है।

IPL 2025 Today Mi Vs KKR
अगर, मुंबई और कोलकता के बीच हुए पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो कोलकाता ने 5 मैचों में 4 बार मुंबई को हराया है। वहीं ओवरऑल रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के पक्ष में है। बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि वानखेड़े स्टेडियम में किस टीम को जीत मिलती है? क्या हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस सीजन की पहली जीत दर्ज पाएगी? या फिर अंजिक्य रहाणे की कप्तानी कोलकाता नाइट राइडर्स अपने दबदबे को बरकरार रखने में कामयाब होगी।
यह भी पढ़ें:- अंबिकापुर में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी पर हमला, थार और कार भिड़ंत वाला मामला , हिंदू संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग