Filariasis Eradication Program :अंबिकापुर : राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अंबिकापुर में सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जा रहा था । इस अभियान अंतर्गत कलेक्टर विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वयं दवा खाकर लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करना और निःशुल्क दवा सेवन सुनिश्चित करने का अभियान चलाया जा रहा है।
Filariasis Eradication Program
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 27 फरवरी से 13 मार्च तक जिले के सभी विकासखंड में दवा सेवन कराया जा रहा है। इसमें 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमार से पीड़ित व्यक्तियों को छोड़कर बाकी सभी को यह दवा सेवन कराना अनिवार्य है। क्योंकि फायलेरिया जैसी बीमारी से विकलांगता होने की संभावना बनीं रहती है।
फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम तीन चरणों में दवा का वितरण
गौरतलब है कि फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम तीन चरणों में दवा का वितरण किया गया, जिसमें 27 फरवरी से 2 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में बूथ लगाकर दवा वितरण किया गया और 3 मार्च से 10 मार्च तक ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर घर-घर जाकर दवा खिलाएं गए। 11 मार्च से 13 मार्च तक छूटे हुए लाभार्थियों को मॉप-अप राउंड में दवा दी जाएगी।
फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा आवश्यक
फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा आवश्यक फाइलेरिया रोग संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है, जिससे हाथीपांव जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। इस रोग से बचाव के लिए सरकार द्वारा निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि, फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन बेहद जरूरी है। सभी लोग इस अभियान में भाग लें और स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की देखरेख में यह अभियान पूरे जिले में सफलतापूर्वक संचालित गया ।
Also Read- 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एग्जाम देकर लौटा था , कारण अज्ञात