अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बीजेपी महिला मोर्चा का शानदार आयोजन, भाजपा सरकारों ने महिलाओं के लिए काम किए इसलिए बीजेपी को आशीर्वाद मिल रहा- भारत सिंह सिसोदिया : BJP Mahila Morcha

Uday Diwakar
4 Min Read

BJP Mahila Morcha :अंबिकापुर :अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा ने महापौर श्रीमती मंजूषा भगत के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, योग शिक्षिका श्रीमती ममता अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सावित्री जायसवाल, श्रीमती किरण मिश्रा, श्रीमती शकुंतला पांडे, श्रीमती मधु चौदह, श्रीमती देवकी त्रिपाठी, जनपद सदस्य श्रीमती अनामिका पैकरा तथा पार्षद श्रीमती ममता तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती फूलेश्वरी सिंह की अध्यक्षता में महिला दिवस सम्मेलन संकल्प भवन बीजेपी कार्यालय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें गिलास को बोल से गिराना तथा कुर्सी रेस शामिल थे।

गिलास प्रतियोगिता में प्रथम अल्का सोनी, द्वितीय फूलेश्वरी सिंह तथा तृतीय स्थान सुषमा जायसवाल ने प्राप्त किया। कुर्सी रेस में प्रथम फूलेश्वरी सिंह, द्वितीय मधु चौदह तथा तृतीय ममता अग्रवाल रहीं। इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने महिला दिवस पर सभी महिला शक्ति को बधाई देते हुए कहा कि भारत देश की महिलाएं अब किसी से पीछे नहीं हैं, अंतरिक्ष से लेकर भू सागर तक महिलाओं ने हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़े हैं।

अब ग्रामीण महिलाओं को भी हमें आगे लाकर विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करना है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जहां नारी पूजा होती है वहाँ देवता निवास करते हैं इसीलिए भाजपा की सरकारों ने महिलाओं को सम्मान देते हुए बहुत काम किए हैं जिसका परिणाम है कि बीजेपी को उनका पूरा आशीर्वाद मिल रहा है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 157

BJP Mahila Morcha बीजेपी महिला मोर्चा का शानदार आयोजन

उज्ज्वला गैस, शौचालय निर्माण, महिलाओं के नाम से राशन कार्ड, महतारी वंदन, इनकम टैक्स, जमीन रजिस्ट्री में छूट सहित बीजेपी सरकारों की कई जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं का जीवन बेहतर बनाया है, यही कारण है कि जिले में भी नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों में भाजपा को एतिहासिक सफलता मिल रही है। कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष फूलेश्वरी सिंह, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सावित्री जायसवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला संवाद प्रमुख संतोष दास सरल ने महिला दिवस पर अपनी कविता भी सुनाई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सोनू तिग्गा ने किया।

image 158

इस अवसर पर जिला महामंत्री रश्मि जायसवाल, आशा शुक्ला, इंदु कश्यप, शुभांगी बिहाड़े, नीलम रजवाड़े, सरिता जायसवाल, प्रियंका चौबे, पूनम सिंह, बबली नेताम, नीलू गुप्ता, सुषमा जायसवाल, शालिनी सिंह, साधना सरकार, नेहा सोनवानि, सरस्वती यादव, हेमलता शर्मा, नलिनी पांडे, नेहा गोस्वामी, इंदु गुप्ता, माया गुप्ता, रीना गुप्ता, बिना दुबे, सुशीला मिंज, संगीता सोनी, रूपा सोनी, कोमल सोनी, बुद्धमनी पैकरा, मुनेश्वरी पैकरा, मेनका पावले सहित अन्य महिला मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारत देश की महिलाएं अब किसी से पीछे नहीं हैं- मंजूषा भगत

Also Read- अंबिकापुर मे युवक को मिली तालीबानी सजा, युवक का हाथ पैर बांधकर बीच चौक में लोगों ने की जमकर पिटाई

Share This Article
Leave a Comment