Minister Laxmi Rajwade Big Announcement :रायपुर :महिला दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। इसका फायदा उन महिलाओं को मिलेगा जिन्हें अभी हर महीने एक हजार रुपये नहीं मिल रहा है। महिला दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में महिला मड़ई का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सीएम साय ने महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बड़ी घोषणा की है।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नवविवाहित महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि आने वाले समय में महतारी वंदन योजना में नई हितग्राही जुड़ेंगी। नवविवाहित और पहले फेज में जो महिलाएं योजनाओं में किसी कारण से नहीं जुट पाईं थी उनको भी हितग्राही बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह विश्वास दिलाती हूं।

Minister Laxmi Rajwade Big Announcement “सशक्त महिला, समृद्ध महिला”
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। सीएम साय ने महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त जारी की। जिससे महिलाओं के मोबाइल फोन में खुशियों का नोटिफिकेशन पहुंचा। सीएम ने रायपुर में आयोजित महिला मड़ई सम्मेलन में यह राशि ट्रांसफर की। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ’सशक्त महिला समृद्ध महिला’ की थीम पर इस महिला मड़ई महोत्सव का आयोजन किया गया था।
इस अवसर में राजधानी रायपुर में महिला मड़ई का आयोजन हुआ है। ’सशक्त महिला समृद्ध महिला’ की थीम पर इस मड़ई का आयोजन किया गया। आज महिला मड़ई का अंतिम दिन है। इस अवसर पर आज महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंची।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि BJP की सरकार बनाने में महतारी वंदन योजना की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 5 साल कांग्रेस सरकार महिलाओं के लिए कुछ नहीं की, आज हमारी महतारी वंदन योजना देख कांग्रेसी आश्चर्य में है। लक्ष्मी राजवाड़े ने नवविवाहित और छुटी हुई महिलाओं को महतारी वंदन योजना से जोड़ने का ऐलान किया। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना बीजेपी सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण योजना रही है।

Minister Laxmi Rajwade Big Announcement महतारी वंदन योजना का नया आवेदन फॉर्म
महतारी वंदन योजना का पोर्टल कब खुलेगा इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के जरिए विवाहित महिलाओं को हर महीने 1 हजार रपरये की राशि सरकार द्वारा दी जाती है। महतारी वंदन योजना का नया आवेदन फॉर्म अप्रैल माह से प्रारम्भ हो सकता है। अधिकारी पुष्टि अभी नहीं हुई है। विज्ञापन आने के बाद सूचना दी जाएगी।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नवविवाहित महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि आने वाले समय में महतारी वंदन योजना में नई हितग्राही जुड़ेंगी। नवविवाहित और पहले फेज में जो महिलाएं योजनाओं में किसी कारण से नहीं जुट पाईं थी उनको भी हितग्राही बनाया जाएगा।
Also Read- इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप के अंतिम चरण का आगाज: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ