केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में मिलेगा दाखिला : Admission in Kendriya Vidyalayas

Uday Diwakar
2 Min Read

Admission in Kendriya Vidyalayas: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 और बालवाटिका (चयनित स्कूलों) में प्रवेश प्रक्रिया की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च, 2025 से शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च, 2025 तक कर सकते हैं। अभिभावकों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ पर जाना होगा।

image 83

प्रवेश के लिए ये दस्‍तावेज

पालकों को आवेदन (Kendriya Vidyalaya Admission 2025) प्रक्रिया में आसानी के लिए इन प्रमुख दस्तावेजों की आवश्‍यकता होगी- बच्चे की नवीनतम तस्वीर , निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो), बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur
image 82

Admission in Kendriya Vidyalayas महत्‍वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 7 मार्च, 2025 , ऑनलाइन आवेदन की लास्‍ट डेट: 21 मार्च, 2025, कक्षा 1 के लिए अंतिम सूची जारी होने की तिथि: 25 मार्च, 2025, बालवाटिका-1 और 3 के लिए अनंतिम सूची जारी होने की तिथि: 26 मार्च, 2025 ।

उम्र सीमा

कक्षा 1: बच्चे की आयु 6 वर्ष होनी चाहिए (31 मार्च, 2025 तक)।

बालवाटिका-1: बच्चे की आयु 3 से 4 वर्ष होनी चाहिए।

बालवाटिका-2: बच्चे की आयु 4 से 5 वर्ष होनी चाहिए।

बालवाटिका-3: बच्चे की आयु 5 से 6 वर्ष होनी चाहिए।

Also Read- महिलाओं को मिलेगा ‘महिला समृद्धि योजना’ का लाभ, इस दिन खाते में आ सकते हैं पैसे, जानें कौन – कौन ले सकते हैं लाभ

Share This Article
Leave a Comment