पति के ज्यादा शराब पीने की आदत पत्नी व परिवार के प्रति मानसिक क्रूरता – हाईकोर्ट : Husband’s habit of Drinking

Uday Diwakar
3 Min Read

Husband’s habit of Drinking : छत्तीसगढ़ : राज्य में छत्तीसगढ़ का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पति से परेशान पत्नी कि तलाक के लिए पत्नी ने याचिका लगाई है इसमें सबसे बड़ी वजह यह है कि शादी के बाद में पढ़ाई भी करना चाहते थे लेकिन उसके परिवार के लोग उसको नहीं पढ़ने दिए और उसका पति था वह उसको शराब पीने के लिए बहुत ज्यादा लत लग चुके थे जिसको द्वारा उसकी पत्नी बहुत परेशान रहते थे औरपारिवारिक माहौल शांत नहीं था।

Husband’s habit of Drinking: पति के ज्यादा शराब पीने की आदत

परिवार न्यायालय से आवेदन खारिज होने पर पत्नी ने हाईकोर्ट में अपील पेश की। अपील में कहा गया कि पति कोई काम नहीं करता एवं अत्यधिक शराब पीने की आदत है. इसके अलावा गांव की अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखता है। घर में मारपीट व गाली गलौज करता है. जस्टिस रजनी दुबे एवं जस्टिस एन के व्यास की डीबी में अपील पर सुनवाई हुई।

प्रतिवादी पति की ओर से पत्नी द्बारा लगाए गए आरोप का खंडन नहीं किया गया. सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अगर पति अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर अत्यधिक शराब पीने की आदत में शामिल हो जाता है, जिससे पारिवारिक स्थिति ख़राब होती है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

परिवार के प्रति मानसिक क्रूरता

जांजगीर चाम्पा जिला निवासी याचिकाकर्ता की 7 जून 1991 को शादी हुई थी. शादी के समय याचिकाकर्ता पढ़ाई कर रही थी और वह शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी।पति एवं उसके परिवार के लोग विरोध कर गाली गलौज करते रहें. शादी के बाद तीन संतान का जन्म हुआ. बच्चों के जन्म के बाद भी पति के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया।

शादी के 29 वर्ष तक पत्नी परिवार को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास की. इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर पत्नी बच्चों को लेकर पति से अलग रहने लगी एवं जांजगीर परिवार न्यायालय में तालाक के लिए आवेदन दिया।

Read Also- चुनाव में देवर-भाभी ने गाड़ा जीत का झंडा, देवर नगर पंचायत अध्यक्ष तो भाभी बनीं सरपंच

Share This Article
Leave a Comment