Deputy Chief Minister Vijay Sharma : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर रविवार को मुठभेड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए, वहीं 2 जवान घायल भी हुए हैं जिन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। हमले में घायल जवानों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy Chief Minister Vijay Sharma) ने रायपुर के निजी अस्पताल में मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनकी हौसला आफजाई की।

Deputy Chief Minister Vijay Sharma
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों से जवानों के इलाज की प्रगति की भी जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो। उपमुख्यमंत्री ने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि जवानों के बलिदान और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उनके साहस ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
Read Also– आज से शुरू हो रहा राजिम कुम्भ कल्प मेला: धर्म, आस्था और संस्कृति का होगा त्रिवेणी संगम, राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ