Major development in Korea triple murder case: 4 absconding accused surrender: कोरिया: 21 June 2026: मनेंद्रगढ़: कोरिया जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में मुख्य आरोपी एवं कथित मास्टरमाइंड मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
घटना के बाद धारा 163 लागू
जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बैकुंठपुर के महलपारा क्षेत्र, नौगई गांव तथा कटगोड़ी स्थित क्रेशर प्लांट क्षेत्र में धारा 163 बीएनएसएस लागू कर दी है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार 16 जून की रात करीब 10:30 बजे कटगोड़ी निवासी भाजपा नेता लल्ला सिंह उर्फ भरत कुमार सिंह अपने साथियों योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, मयंक सिंह और नागेंद्र सिंह के साथ ग्राम नौगई पहुंचे थे। यहां पुरानी रंजिश और रेत कारोबार को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान मनोज त्रिपाठी और उसके साथियों ने भरत सिंह की फॉर्च्यूनर वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी तथा मौके पर मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना में भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना के बाद मृतकों के परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रशासन लगातार क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
रेत कारोबार को लेकर चल रहा था विवाद
स्थानीय सूत्रों के अनुसार रेत कारोबार को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि हाल ही में भरत सिंह के परिवार को एक रेत घाट का सरकारी ठेका मिला था, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया था। इसी रंजिश को घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

हालांकि मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
Major development in Korea triple murder case: 4 absconding accused surrender पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं, पूरे मामले की विवेचना गंभीरता से जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें-अंबिकापुर: मुस्लिम युवक ने आदिवासी छात्रा का 4 साल तक दैहिक शोषण ,मुस्लिम युवक ने बहन के साथ मिलकर अबार्सन कराया








