Kidnapping of a minor girl returning home from a wedding ceremony: सरगुजा:अंबिकापुर: 29 अप्रैल 2026: सीतापुर मे देर रात शादी समारोह से सहेलियों संग घर वापस लौट रही नाबालिग लड़कीयों का बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया।
अपहरण के बाद बाइक सवार युवक नाबालिग को घटनास्थल से काफी दूर सुनसान जगह पर ले गये।जहाँ दरिंदों ने बड़ी दरिंदगी के साथ उस मासूम को बारी बारी से अपनी हवस का शिकार बनाया।बलात्कार के बाद चारो युवक उसे सुनसान जगह पर अकेला छोड़ मौके से फरार हो गये।
इस घटना के बाद दरिंदों के हवस का शिकार बनी नाबालिग की शारीरिक एवं मानसिक हालत काफी बिगड़ गई थी।वो घटनास्थल पर काफी देर तक बेहोशी की हालत में पड़ी रही। जब उसे होश आया तब बड़ी मुश्किल से वो देर रात 2 बजे अपने घर पहुँची और अपने साथ हुई घटना से घरवालों को अवगत कराया।
Kidnapping of a minor girl returning home from a wedding ceremony
अगले दिन घरवालें पीड़िता के साथ थाने पहुँचे और तीन नामजद समेत चार युवकों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज करा कराया।पुलिस ने पीड़िता की माँ की रिपोर्ट पर सामुहिक दुष्कर्म समेत मारपीट के मामले मे युवकों के विरुद्ध पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।इस मामले में पुलिस ने हॉस्पिटल में पीड़िता का मेडिकल जांच कराया था एवं इस घटना में शामिल दो युवकों को थाने पकड़कर लाई है ।
यह भी पढ़ें-अंबिकापुर: कोतवाली पुलिस की बोलेरो चुराकर फरार शातिर चोर को मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर प्रशिक्षु डीएसपी ने दबोचा








