Krishak Unnati Yojana: सरगुजा:अंबिकापुर।बतौली : बतौली के मंगल भवन में शनिवार को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकासखंड बतौली के 5388 किसानों को लगभग 24 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके खातों में अंतरित की गई। सहायता राशि प्राप्त होते ही किसानों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नानमणि पैंकरा रहे। विशेष अतिथियों में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता, जीतेश्वर पाठक, विधायक प्रतिनिधि रज्जू राम, मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, किसान मोर्चा सह-कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, महामंत्री ललिता तिर्की, विश्वनाथ यादव, चूड़ामणि दास, उदेश्वरी पैंकरा, नवीन गुप्ता, कलमू लकड़ा, पूनम गुप्ता, अभय प्रकाश सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साथ ही शाखा प्रबंधक लिली ग्रास सहकारी समितियों के प्रबंधक निरपेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम गुप्ता, कृषि विभाग के अधिकारी रविश गुप्ता, हर्षवर्धन गुप्ता, कृषि विस्तार अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं वंदना से की गई। इसके पश्चात हाल ही में सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
Krishak Unnati Yojana
मंच संचालन उमेश गुप्ता एवं लव गुप्ता द्वारा किया गया।अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हित में किए गए वादों को पूरी निष्ठा से पूरा कर रही है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में सहायता राशि अंतरित कर सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।समारोह के दौरान लाभान्वित किसानों को अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। सहायता राशि मिलने से किसानों में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें-नकना योजना भ्रष्टाचार मैनपाट








