रायपुर: स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में ‘आईएसईआई (ISEI) एक्सीलेंस प्रोग्राम’ का आयोजन : Raipur: The ISEI Excellence Program organized

Uday Diwakar
4 Min Read

Raipur: The ISEI Excellence Program organized: रायपुर :​​राजधानी रायपुर के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में इंस्टीट्यूशन ऑफ सेफ्टी इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा आईएसईआई एक्सीलेंस प्रोग्राम 2025 का सफल आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विशिष्ठ अतिथि श्री दिलीप वासनीकर (आईएएस), आयुक्त, रायपुर एवं डॉ. राज्जू कुमार, डिप्टी चीफ इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्री; अतिथि सुश्री अनिमा कुजूर, डिविजनल कमांडेंट, एसडीआरएफ, रायपुर; सुश्री रिचा मिश्रा, एएसपी ट्रैफिक, दुर्ग डिविजन तथा डॉ. मोनिका सेठी शर्मा, कुलपति (वी.सी.), के.के. मोदी विश्वविद्यालय, दुर्ग उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अनेक वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा विशेषज्ञ तथा देशभर से आए उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


इस कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना तथा इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों को सम्मानित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सुरक्षा शपथ के साथ हुई।


मुख्य अतिथि श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी देश की प्रगति उसके नागरिकों के स्वास्थ्य और कार्यस्थलों की सुरक्षा से जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि आईएसईआई जैसी संस्थाएँ सुरक्षित, दुर्घटनामुक्त और जागरूक समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur


उन्होंने दुर्घटना रोकथाम, स्वास्थ्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदाओं के समय होने वाले नुकसान को कम करने के लिए आईएसईआई के प्रयासों की सराहना की और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को दुर्घटनामुक्त, स्वच्छ पर्यावरण एवं सुदृढ़ आपदा प्रबंधन के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।


इस अवसर पर एल एंड टी, टाटा स्टील, बीएसईएस राजधानी पावर, एचएल एग्रो प्रोडक्ट्स, भारतीय रेल बिजली कंपनी, केईसी इंटरनेशनल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एंथम बायोसाइंसेज़, रिन्यू फोटोवोल्टेइक्स, डीबी पावर, एचपीसीएल, बाल्को, जायसवाल नेको, डालमिया सीमेंट, यूनिक्वो, दिनेशचंद्र आर. अग्रवाल इंफ्राकॉन, एडवांटा एंटरप्राइजेज, एलईडीईसी एवं आरएनएसएन सेरियेट सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।

image 9

Raipur: The ISEI Excellence Program organized


प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों से आए सुरक्षा, औद्योगिक, अग्नि सुरक्षा एवं पर्यावरण से जुड़े विशेषज्ञों एवं पेशेवरों को उनके उत्कृष्ट योगदान तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. एस. रामपुरी ने आईएसईआई द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था देश एवं विदेश में सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम, जागरूकता सत्र एवं तकनीकी कार्यक्रम आयोजित करती है।
उन्होंने बताया कि आईएसईआई का उद्देश्य—


“Accident Prevention | Green Environment | Safer Community”


के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज को अधिक सुरक्षित बनाना है।
आईएसईआई टीम के श्री सनाउल्लाह, डॉ. एम. एस. नवाज, श्री एम. ए. नवाज, श्री तौसीफ सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

image 8


कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों के व्याख्यान, तकनीकी सत्र एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का समापन निदेशक सुश्री तमन्ना अफ़रोज़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें:- रायपुर में आज कांग्रेस प्रवक्ता चयन का दूसरा चरण: प्रदेशभर से चयनित उम्मीदवार

Share This Article
Leave a Comment